1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना से लड़ाई : देश में पांचवीं बार 24 घंटे के भीतर एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण
कोरोना से लड़ाई : देश में पांचवीं बार 24 घंटे के भीतर एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

कोरोना से लड़ाई : देश में पांचवीं बार 24 घंटे के भीतर एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

0
Social Share

नई दिल्ली, 28 सितम्बर। कोविड-19 के खिलाफ युद्धस्तर पर जारी राष्ट्रव्यापी लड़ाई के बीच सोमवार को देशभर में एक करोड़ से ज्यादा 1,02,22,525 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी गई। भारत में यह पांचवां अवसर था, जब टीकाकरण की संख्या एक करोड़ से अधिक रही।

टीके का लाभ ले चुके लोगों की संख्या 87 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी अद्यतन बुलेटिन के अनुसार इसी वर्ष 16 जनवरी से प्रारंभ टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 255 दिनों में अब तक 87,07,08,636 लोगों को टीके का लाभ दिया जा चुका है। केंद्र सरकार ने अक्टूबर तक 100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है।

201 दिनों बाद देश में 20 हजार से कम नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 201 दिनों बाद 20,000 से कम 18,795 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई तो 179 लोगों की मौत हुई। इसके सापेक्ष 26,030 मरीज स्वस्थ हुए। मौजूदा रिकवरी दर 97.81 प्रतिशत है, जो मार्च, 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

इलाजरत मरीजों की संख्या 192 दिनों में न्यूनतम

संक्रमण के सिकुड़ते दायरे बीच एक्टिव रेट गिरकर 0.87 प्रतिशत रह गया है, जो मार्च, 2020 के बाद से न्यूनतम है। दिनभर में 7,414 की गिरावट के साथ सोमवार तक देश में 2,92,206 सक्रिय मामले थे। यह संख्या 192 दिनों में सबसे कम है।

केरल में 15 हजार से कम नए संक्रमित

दक्षिणी राज्य केरल में भी संक्रमण का फैलाव तेजी से कम हो रहा है। सोमवार को राज्य में 15 हजार से कम 11,699 नए केस मिले तो 100 से कम 58 लोगों की मौत हुई और 17,763 लोग स्वस्थ हुए। हालांकि अब भी राज्य में सोमवार तक 1,57,733 मरीजों का इलाज चल रहा था। उधर मिजोरम सहित छह राज्यों में दैनिक आधार पर एक्टिव केस बढ़े। लेकिन सिर्फ मिजोरम (358) में यह संख्या 100 से ज्यादा रही।

देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.88 प्रतिशत है, जो पिछले 95 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। इसी क्रम में 27 सितम्बर तक 56.57 करोड़ से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 18,795

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 26,030

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 179

अब तक कुल संक्रमित : 3,36,97,581

अब तक कुल स्वस्थ : 3,29,58,002

रिकवरी दर : 97.81%

अब तक कुल मौतें : 4,47,373

मृत्यु दर : 1.33%

इलाजरत मरीज : 2,92,206 (दैनिक गिरावट 7,414)  

सक्रियता दर : 0.87%

24 घंटे के दौरान टीकाकरण : 1,02,22,525

255 दिनों में कुल टीकाकरण  87,07,08,636

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 13,21,780

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 56,57,30,031.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code