1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन 3 लाख से ज्यादा नए संक्रमित, दैनिक संक्रमण दर में गिरावट
भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन 3 लाख से ज्यादा नए संक्रमित, दैनिक संक्रमण दर में गिरावट

भारत में कोरोना संकट : लगातार तीसरे दिन 3 लाख से ज्यादा नए संक्रमित, दैनिक संक्रमण दर में गिरावट

0
Social Share

नई दिल्ली, 22 जनवरी। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से त्रस्त भारत में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस क्रम में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा 3,37,704 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। हालांकि 24 घंटे पहले के मुकाबले नए संक्रमितों की संख्या 9,550 कम रही और दैनिक संक्रमण दर भी 17.94 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 17.22 प्रतिशत रही। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ओमिक्रान के पुष्ट मामले भी 10 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी 10 हजार के पार 10,050 तक पहुंच गया है। 24 घंटे के दौरान ऐसे संक्रमितों की संख्या में 3.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वैसे, देश में स्वस्थ होने वाले कोविड मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और शुक्रवार को 2,42,676 लोगों की रिकवरी हुई। हालांकि दिनभर में 415 लोगों की मौत भी हुई। इसमें केरल का 73 बैकलॉग जोड़कर कुल 488 मौतें दर्शाई गईं।

अब तक 3.89 करोड़ से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि

मंत्रालय के दैनिक आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में दो वर्ष पूर्व हुई कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक 3.89 करोड़ से ज्यादा कुल 3,89,03,731 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मौजूदा रिकवरी दर 93.31 फीसदी पर है और अब तक 3.63 करोड़ से ज्यादा कुल 3,63,01,482 लोग इस जानलेवा बीमारी से स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं।

मृत्यु दर 1.26 फीसदी, इलाजरत कोविड मरीजों की संख्या 21 लाख के पार

देश में 1.26 फीसदी की दर से अब तक 4.88 लाख से ज्यादा 4,88,884 जानें भी जा चुकी हैं। मौजूदा एक्टिव रेट 5.43 फीसदी है और दिनभर 94,540 सक्रिय मामले बढ़ने के साथ शुक्रवार की रात तक देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 21 लाख के पार 21,13,365 तक जा पहुंची थी।

कर्नाटक में 3 लाख से ज्यादा एक्टिव केस

कर्नाटक – एक्टिव केस 3,23,173     नए केस 48,049

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 2,68,181    नए केस 48,270

केरल –     एक्टिव केस 2,24,258     नए केस 41,668

तमिलनाडु – एक्टिव केस 1,87,358  नए केस 29,870

प.बंगाल – एक्टिव केस 1,34,816    नए केस 9,154

गुजरात – एक्टिव केस 1,16,843     नए केस 21,225

इसके अलावा सात अन्य राज्यों – उत्तर प्रदेश (95,866), राजस्थान (84,787), ओडिशा (79,365), आंध्र प्रदेश (64,136), हरियाणा (62,039), दिल्ली (61,954) व मध्य प्रदेश (55,085) में भी शुक्रवार रात तक 50 हजार से ज्यादा इलाजरत मरीज थे।

टीकाकरण का आंकड़ा 371 दिनों में 161 करोड़ के पार

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत 21 जनवरी को 67,49,746 लोगों को टीके की पहली या दूसरी डोज दी गई। इसके साथ ही 371 दिनों में 161 करोड़ से ज्यादा कुल 1,61,16,60,078 लोग टीकाकरण का लाभ ले चुके हैं। वहीं आईसीएमआर के अनुसार शुक्रवार को 19,60,914 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 71.34 करोड़ लोगों के कोविड सैंपल की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code