1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. गोवा राष्ट्रीय खेलों में 20 से ज्यादा खिलाड़ी पॉजिटिव, राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता वंदना गुप्ता भी निलंबित
गोवा राष्ट्रीय खेलों में 20 से ज्यादा खिलाड़ी पॉजिटिव, राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता वंदना गुप्ता भी निलंबित

गोवा राष्ट्रीय खेलों में 20 से ज्यादा खिलाड़ी पॉजिटिव, राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता वंदना गुप्ता भी निलंबित

0
Social Share

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर। दक्षिणी राज्य गोवा में गत अक्टूबर-नवम्बर में संपन्न 37वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान हुए डोप परीक्षण में 20 से ज्यादा खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं, जो देश में डोपिंग के सबसे बड़े मामलों में से एक है।

दोषी पाए गए खिलाड़ी अस्थायी रूप से निलंबित

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने डोपिंग के दोषी पाए सभी खिलाड़ियों पर अस्थायी निलंबन लगाया है। नाडा ने 25 अक्टूबर से नौ नवंबर के बीच प्रतिभागियों के डोप नमूने एकत्रित किए थे। कुछ खिलाड़ियों ने पदक जीते थे जबकि कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी थे।

पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों में 9 ट्रैक एवं फील्ड एथलीट एवं 7 भारोत्तोलक

सूत्रों के अनुसार दोषी पाये जाने खिलाड़ियों में नौ ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं और सात भारोत्तोलक हैं। इन सात भारोत्तोलकों में राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता वंदना गुप्ता भी शामिल हैं। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के एक सूत्र ने बताया, ‘हां, सात भारोत्तोलक गोवा राष्ट्रीय खेलों के दौरान डोप जांच में विफल रहे और आगामी दिनों में इनकी संख्या बढ़ भी सकती है।’

उत्तर प्रदेश की 29 वर्षीया वंदना ने गोवा राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं के 76 किग्रा वर्ग में 207 किग्रा के कुल वजन से स्वर्ण पदक जीता था। वह 2013 और 2017 राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में 63 किग्रा वर्ग की कांस्य पदक विजेता हैं।

गुजरात नेशनल्स 2022 में पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ियों की संख्या 10 थी

नाडा ने छह दिसम्बर को साइकिलिस्ट अनीता देवी पर भी अस्थायी निलंबन लगाया था। 2015 में केरल में हुए राष्ट्रीय खेलों में 16 डोप पॉजिटिव मामले आए थे जबकि गुजरात के 2022 चरण में इनकी संख्या 10 थी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code