1. Home
  2. धर्म-संस्कृति
  3. दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

0
Social Share

नई दिल्ली, 30 मार्च। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और लखनऊ सहित देश के कई हिस्सों में रविवार की शाम चांद का दीदार हो गया। चांद दिखते ही मुस्लिम समुदाय ने आतिशबाजी से जश्न मनाया और अब सोमवार (31 मार्च) को पूरे देश में ईद मनाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि ईद, ईद-उल-फितर या मीठी ईद इस्लामी कैलेंडर के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाता है, जो इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और जिसमें मुसलमान रोजा रखते हैं। यह उत्सव इस्लामिक हिजरी कैलेण्डर के अनुसार शव्वाल माह के प्रथम दिवस पर मनाया जाता है।

इस्लामिक हिजरी कैलेण्डर में, शव्वाल दसवां महीना है। परम्परागत रूप से इस्लामी कैलेण्डर में महीना अर्धचंद्र के दर्शन के साथ शुरू होता है। अतः रमजान महीने के अंतिम दिवस पर चंद्र दर्शन के पश्चात ही अगले दिन ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है।

दिल्ली के चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि रविवार शाम दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई शहरों, हरियाणा के मेवात, झारखंड और बिहार समेत देश के कई स्थानों पर ईद का चांद सामान्य तौर पर सबने देखा है।

उन्होंने कहा, ‘लिहाज़ा शव्वाल (इस्लामी कलेंडर का 10वां) महीने का पहला दिन सोमवार 31 मार्च को है। शव्वाल महीने के पहले दिन ईद का त्यौहार मनाया जाता है।’ मुस्लिम संगठन इमारत-ए-शरीया-हिंद ने भी एक बयान में राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के अलग अलग हिस्सों में ईद का चांद दिखने की पुष्टि की।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code