hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मानसून सत्र : SIR के मुद्दे विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर उस पार कूदे अखिलेश यादव, देखती रह गई पुलिस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मानसून सत्र : SIR के मुद्दे विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर उस पार कूदे अखिलेश यादव, देखती रह गई पुलिस
राष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

मानसून सत्र : SIR के मुद्दे विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़कर उस पार कूदे अखिलेश यादव, देखती रह गई पुलिस

Revoi Editor
Last updated: August 11, 2025 6:27 pm
Revoi Editor
Published: August 11, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 11 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव आज दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए। यह घटना उस समय हुई जब दिल्ली पुलिस ने संसद भवन से भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) तक इंडिया ब्लॉक के नेताओं के विरोध मार्च को रोकने की कोशिश की। विपक्षी नेता बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान “मतदाता धोखाधड़ी” के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध जताया है। इस प्रक्रिया को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने आरोप लगाया कि यह अभियान एक “राजनीतिक साजिश” है, जिसके तहत गरीब, दलित, अल्पसंख्यक और विपक्ष समर्थक मतदाताओं के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।

  • अखिलेश यादव ने क्या कहा

आज सुबह संसद भवन के मकर द्वार पर शुरू हुआ प्रोटेस्ट मार्च उस समय और तेज हो गया जब दिल्ली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के बाहर बैरिकेड्स लगाकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेड को लांघकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी नेता भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा, “चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन इसका इस्तेमाल अब राजनीतिक हितों के लिए किया जा रहा है। बिहार में मतदाता सूची से गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र पर हमला है।” उन्होंने उत्तर प्रदेश के कुंदरकी, मीरापुर और अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी पुलिस और प्रशासन ने मिलकर “चुनाव लूटने” का काम किया।

  • विपक्ष के आरोप और सत्ता पक्ष का जवाब

विपक्ष का दावा है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बिहार में 7.9 करोड़ मतदाताओं की जांच की जा रही है, जिसमें बिना ठोस आधार के नाम हटाए जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि चुनाव से पहले इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हों। यह लोकतंत्र की हत्या है।” वहीं, सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे नियमित प्रक्रिया बताया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “विपक्ष को रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की चिंता है। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है।”

You Might Also Like

अब मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के मेडिकल टेस्ट होंगे फ्री, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया ऐलान
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया – जम्मू-कश्मीर में किसी भी समय चुनाव कराने को तैयार
अभिनेता केआरके को छेड़छाड़ मामले में मिली जमानत, फिर भी रहना पड़ेगा जेल में, जानें वजह
भारतीय स्टेट बैंक ने सावधि जमा पर बढ़ाई ब्याज दर, 5 से 25 बेसिस प्वॉइंट तक बढ़ोतरी
झूठे दावों में व्यस्त रहने के आदी हो गये हैं योगी : प्रियंका गांधी
TAGGED:akhilesh yadavjumped over barricadesMonsoon SessionoppositionpoliceSIRstrong protest
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

लुधियाना : नहर में गिरी फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौत, संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

Vinayak Barot
Vinayak Barot
April 26, 2022
निसान ने जुलाई 2022 में की 8337 यूनिटों की थोक बिक्री दर्ज
The Levant: 220+ die as Palestine-Israel conflict enters second week
‘मेरी नहीं, तो किसी और की भी नहीं होगी, सनकी प्रेमी ने भाई-बहन को जिंदा जलाया, पटना पुलिस का खुलासा
भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे पर लगेगी मुहर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?