1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल फिर बढ़ाया, तीन वर्ष तक पद पर बने रहेंगे
मोदी सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल फिर बढ़ाया, तीन वर्ष तक पद पर बने रहेंगे

मोदी सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल फिर बढ़ाया, तीन वर्ष तक पद पर बने रहेंगे

0
Social Share

नई दिल्ली, 30 जून। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को एक और सेवा विस्तार देते हुए शुक्रवार को तीन वर्ष की अवधि के लिए भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया गया। तुषार मेहता को 10 अक्टूबर, 2018 को सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था और तब से उन्हें दो बार विस्तार दिया जा चुका है। नया कार्यकाल एक जुलाई से प्रभावी माना जाएगा।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, मेहता के अलावा छह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) को भी उच्चतम न्यायालय के वास्ते तीन साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है। इनमें विक्रमजीत बनर्जी, के. एम. नटराज, बलबीर सिंह, एस. वी. राजू, एन वेंकटरमन और ऐश्वर्या भाटी शामिल हैं।

हालांकि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल माधवी जी. दीवान और संजय जैन का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो गया, लेकिन पुनर्नियुक्त होने वाले विधि अधिकारियों की सूची में उनके नाम शामिल नहीं थे। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल जयंत के. सूद का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हुआ और इनका नाम भी सूची में शामिल नहीं है।

दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए सत्यपाल जैन, गुजरात उच्च न्यायालय के लिए देवांग गिरीश व्यास और पटना उच्च न्यायालय के लिए कृष्ण नंदन सिंह को भी तीन साल के लिए पुनर्नियुक्ति प्रदान की गयी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code