Miss Universe 2025: मेक्सिको सुंदरी फातिमा के सिर पर सजा ताज, भारत की मनिका विश्वकर्मा इस नंबर पर

नई दिल्ली, 21 नवंबर। थाईलैंड के बैंकॉक शहर में चल रही मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का रिजल्ट आज आ गया। मिस मेक्सिको फातिमा बॉश को इस साल मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया। फर्स्ट रनर-अप मिस थाईलैंड रहीं। वहीं इस साल भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए गई मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 देशों में शामिल नहीं हो पाईं। भारत के राजस्थान की रहने वाली मनिका स्विमसूट राउंड के बाद बाहर हो गईं।

मिस मेक्सिको से हुई थी पेजेंट डायरेक्टर की बहस

4 नवंबर को सैशिंग सेरेमनी (Sashing Ceremony) के दौरान फातिमा बॉश की थाईलैंड के पेजेंट डायरेक्टर नवात इत्साराग्रिसिल से विवाद हो गया था। डायरेक्टर ने फातिमा को डंबहेड यानी कि बेवकूफ कहकर डांटा था। उनका कहना था कि फातिमा थाईलैंड को प्रमोट करने वाली पोस्ट नहीं डाल रहीं और गुस्से में उन्होंने पब्लिकली फातिमा को बेवकूफ कह दिया।

जिससे फातिमा बहुत नाराज हुईं और डायरेक्टर से कहा कि वो महिला का सम्मान नहीं कर रहे हैं। इसके बाद डायरेक्टर ने सिक्योरिटी से कह दिया कि वो उन्हें बाहर निकाल दें। फातिमा को बहुत अपमानित महसूस हुआ और वो मिस यूनिवर्स 2024 और कई अन्य प्रतियोगियों के साथ वॉकआउट कर गईं। इस विवाद के बाद उनका मिस यूनिवर्स जीतना अपने आप में चर्चा का विषय है।

कौन हैं फातिमा बॉश?

25 साल की फातिमा बॉश फर्नांडीज मैक्सिको के टैबास्को राज्य के सेंटियागो डी टीपा शहर की हैं। वह टैबास्को की पहली मिस यूनिवर्स मेक्सिको हैं। 13 सितंबर 2025 को ग्वाडालाजारा में फातिमा ने ये जीत हासिल की थी। फातिमा ने मैक्सिको की आइबेरो-अमेरिकानो यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। फातिमा बॉश एक मॉडल और डिजाइनर हैं, उन्होंने साल 2018 में टैबास्को में ‘फ्लोर डी ओरो’का टाइटल भी जीता, और इसी के साथ ही उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular