hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: योगी के मनोहर लाल के काफिले पर बदमाशों ने किया हमला, स्टाफ और PSO से की मारपीट, पिस्टल भी लूटे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > योगी के मनोहर लाल के काफिले पर बदमाशों ने किया हमला, स्टाफ और PSO से की मारपीट, पिस्टल भी लूटे
राष्ट्रीयहिन्दी

योगी के मनोहर लाल के काफिले पर बदमाशों ने किया हमला, स्टाफ और PSO से की मारपीट, पिस्टल भी लूटे

Revoi Editor
Last updated: November 16, 2024 9:11 am
Revoi Editor
Published: November 16, 2024
Share
SHARE

ग्वालियर, 16 नवंबर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले के दौरान मंत्री को भी चोटें आई हैं और उनके स्टाफ और PSO के साथ मारपीट हुई है। हमलावर मंत्री के PSO की पिस्टल भी लूट ले गए।

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी के काफिले पर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और उनके स्टाफ के साथ मारपीट की गई। ये हमला उस वक्त हुआ जब मंत्री के साथ यूपी पुलिस के जवान भी थे।

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री मनोहर लाल मन्नू कोरी आगरा से ललितपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच ग्वालियर के बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी गांव के पास एक ट्रक का हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लगा हुआ था। जब मंत्री इस जाम में फंसे तो उनके काफिले ने रॉन्ग साइड से आगे बढ़ने का फैसला किया।

जैसे ही वे दूसरी ओर से आगे बढ़े, इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार उनके वाहन के आगे आ गया। जब राज्यमंत्री के पीएसओ सर्वेश ने उसे रास्ते से हटने और उन्हें निकलने देने की बात कही तो तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

इस दौरान आरोपी युवक ने मंत्री के पीएसओ से बदसलूकी करते हुए हाथ उठा दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बड़ा विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी बंटी यादव ने मंत्री के पीएसओ की सरकारी पिस्टल छीन ली और अपने गांव से दो दर्जन लोगों को बुला लिया।

करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने किया हमला

करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने इसके बाद ना सिर्फ मंत्री मन्नू कोरी के काफिले पर हमला किया, बल्कि वाहन पर भी पथराव किया। इस हमले में काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ मंत्री मन्नू कोरी को भी मामूली चोट आई हैं। वहीं घटना के बाद मंत्री ग्वालियर के बिलौआ पुलिस थाने पहुंचे और उनके ड्राइवर ने करीब 15 हमलावर बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी, एसपी समेत पुलिस के तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और इस घटना को अंजाम देने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पीएसओ की पिस्टल भी रिकवर कर ली गई है।

You Might Also Like

पाकिस्तान सरकार ने ठुकराया इमरान से बातचीत का प्रस्ताव, कहा – ‘आतंकियों से नहीं, नेताओं से होती है बात’
‘मेट्रो मैन’ श्रीधरन का सक्रिय राजनीति से संन्यास, भाजपा के टिकट पर लड़े थे विधानसभा चुनाव
बिहार के पटना में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से उड़े ऑटो के परखच्चे, 7 की लोगों की मौत
खेल मंत्रालय का एक्शन – सहायक सचिव के निलंबन के बाद WFI की सभी गतिविधियों पर रोक
टीम इंडिया की अंतिम ओवर में रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंची
TAGGED:cm yogiMinister Manohar Lalyogi government
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?