hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: वाराणसी में बोलीं मायावती : योगी को सिर्फ मुस्लिम, ब्राह्मण और दलितों में गुंडे, माफिया नजर आते हैं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > वाराणसी में बोलीं मायावती : योगी को सिर्फ मुस्लिम, ब्राह्मण और दलितों में गुंडे, माफिया नजर आते हैं
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी में बोलीं मायावती : योगी को सिर्फ मुस्लिम, ब्राह्मण और दलितों में गुंडे, माफिया नजर आते हैं

Vinayak Barot
Last updated: March 3, 2022 7:29 pm
Vinayak Barot
Published: March 3, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 3 मार्च। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण के मद्देनजर पूर्वांचल के गढ़ वाराणसी में राजनेताओं के जमावड़े के बीच गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायवाती ने मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तगड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जनता ने इस बार उन्हें मठ भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी हमला बोला।

बसपा सत्ता में लौटी तो खास वर्ग के माफिया के घरों पर बुल्डोजर चलेंगे

चार बार की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चौबेपुर के संदहा इलाके में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी पर आरोप लगाया कि इन्हें सिर्फ मुस्लिम, ब्राह्मण और दलितों में गुंडे, माफिया नजर आते हैं और उनके घरों और संपत्ति को उजाड़ते हैं जबकि एक वर्ग पर उनकी नहीं चलती बल्कि उन्हें संरक्षण दिया जाता है। बसपा सत्ता में लौटी तो उन खास वर्ग के माफिया के घरों पर बुल्डोजर चलेंगे।

भदोही का नाम फिर संत रविदास नगर करने का संकल्प

मायावती ने बताया कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में यूपी की जनता दुखी रही है। इन सरकारों में पिछड़ों और दलितों की सिर्फ अनदेखी और उत्पीड़न हुआ है। इनकी संकीर्ण मानसिकता से हर वर्ग का नुकसान हुआ है।

‘यूपी से योगी को फिर मठ में भेजने की तैयारी करें‘

मायावती ने जनता से आह्वान करते हुए कहा, ‘यूपी से योगी को फिर से मठ में भेजने की आप सभी तैयारी करें। यह द्वेष की भावना से राजनीति करते हैं। अगर हमारी पार्टी सत्ता में लौटी तो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। सपा और भाजपा ने जिन विकास कार्यों को अधूरा छोड़ा या उन्हें बंद कर दिया, उन्हें बसपा फिर से शुरू करेगी।’

उन्होंने कहा, ‘मीडिया के सर्वे और रिपोर्ट पर आप लोग भरोसा ना करें। हम फिर से सत्ता में लौट रहे हैं।’ उन्होंने अपील की कि पोलिंग बूथ को जिताना है और बसपा को सत्ता में लाना है। वोट वाले दिन सात मार्च को हर परिवार का सदस्य अपना वोट जरूर दे।

You Might Also Like

100 करोड़ टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि : तिरंगे की रोशनी में जगमग हुए देश के 100 स्मारक
“मुंबई समाचार : २०० साल बेमिसाल…”
यूजीसी ने घोषित की फीस रिफंड पॉलिसी : एडमिशन रद करने पर लौटानी होगी पूरी फीस
एस जयशंकर ने फ्रांस के विदेश मंत्री से की मुलाकात, एआई और इनोवेशन पर की चर्चा
राजस्थान : सर्व शिक्षा अभियान के संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया नियमितीकरण का आदेश
TAGGED:BSP Chiefcm yogimayawatiMayawati in VaranasiUP elections
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?