hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मायावती का कार्यकर्ताओं को निर्देश – बसपा संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूती दें
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मायावती का कार्यकर्ताओं को निर्देश – बसपा संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूती दें
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का कार्यकर्ताओं को निर्देश – बसपा संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूती दें

Vinayak Barot
Last updated: June 30, 2022 2:16 pm
Vinayak Barot
Published: June 30, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 30 जून। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में हुए आज़मगढ़ एवं रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव परिणाम को पार्टी के लिए उत्साहजनक बताते हुए पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया है, जिससे 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पुराने प्रदर्शन को दोहरा सके।

मायावती ने गुरुवार को यहां स्थित पार्टी कार्यालय में उप चुनाव परिणाम की समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के बसपा के पदाधिकारियों से कहा कि पार्टी के संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत बनाने एवं जनाधार के विस्तार के काम को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाना होगा।

30-06-2022-BSP PRESS NOTE-PARTY MEETING pic.twitter.com/YkGTURJIqV

— Mayawati (@Mayawati) June 30, 2022

गौरतलब है कि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उप चुनाव में बसपा के उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने 29 प्रतिशत से अधिक वोट पाकर समाजवादी पार्टी (सपा) की हार को सुनिश्चित कर दिया। इस चुनाव में विजयी रही भाजपा को 34 प्रतिशत व दूसरे स्थान पर रही सपा को 33 प्रतिशत वोट मिले।

उपचुनाव परिणाम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

मायावती ने बैठक में इस चुनाव परिणाम को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बसपा का सर्वजन हित के लक्ष्य काे साधने का प्रयास मज़बूत सैद्धान्तिक राजनीतिक आधार पर टिका है, परन्तु विरोधी शक्तियों के जातिवादी संकीर्ण हथकण्डों के कारण यह अपार जनसमर्थन सही समय पर वोट में तब्दील होने से रह जाता है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को नसीहत दी कि इस तथ्य को ध्यान में रखकर बसपा को काफी सजग होकर आगे काम करना है।

बसपा संगठन के काम की प्रगति रिपोर्ट की मंडलवार गहन समीक्षा 

बैठक में उन्होंने संगठन के काम की प्रगति रिपोर्ट की मंडलवार गहन समीक्षा की तथा कुछ कमियों को दूर करने का निर्देश भी दिया। बैठक में मायावती ने देश के अगले राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कहा कि बसपा अनुसूचित जनजाति समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी पार्टी विशेष को समर्थन देने के बजाय आदिवासी समुदाय के बहुजन समाज के अभिन्न अंग होने के नाते किया गया है।

मायावती ने  केंद्र व उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्य सरकारों से सांप्रदायिक एवं जातिवादी हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ बिना भेदभाव के तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सख्त काररवाई करने की मांग की। उन्होंने लोगों से भी हर कीमत पर शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

केंद्र सरकार की  नई नीति काे लेकर देश में अशांति उत्पन्न हुई

बसपा प्रमुख ने सेना में सरकारी नौकरियों की तरह ठेके पर अस्थाई भर्ती के लिए शुरु की गयी अग्निपथ योजना के बारे में कहा कि केंद्र सरकार को देश की सुरक्षा से जुड़ी दूरगामी प्रभाव वाली रक्षा नीति बनाने व उस पर अमल करने से पहले विस्तार से पूरी गंभीरता के साथ सभी पक्षों से विचार-विमर्श करना चाहिए था। ऐसा न होने का ही परिणाम है कि इस नई नीति काे लेकर देश में अशांति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि कुछ इसी तरह की स्थिति भूमि अधिग्रहण कानून और किसान आन्दोलन के दौरान भी पैदा हो चुकी है।

महाराष्ट्र में धनबल का खुला खेल, ऐसी राजनीति से देश का भला नहीं हो सकता

उन्होंने महाराष्ट्र में सत्ता पलटने के लिए धनबल के खुले खेल से जनहित व जनकल्याण के लगातार प्रभावित होने पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि ऐसी राजनीति से देश का कभी भी भला नहीं हो सकता है। इससे केवल कुछ लोगों का राजनीतिक व आर्थिक हित जरूर सध जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी ऐसा ही गंदा खेल बीएसपी के साथ राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बार-बार खेला है। अब भाजपा भी उसी के नक्शेकदम पर चलकर सत्ता हथियाने का खेल चला रही है। यह दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है।

You Might Also Like

UP IPS Transfer: 16 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची
राजस्थान: महंगाई राहत शिविरों में मिला 1.76 करोड़ से ज्यादा परिवारों को लाभ
जन औषधि केंद्र लॉन्चिंग में बोले पीएम मोदी – ‘गरीब, युवा, महिलाएं, और किसान…मेरे लिए ये हैं सबसे बड़ी जाति’
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को दी 7600 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा – हरियाणा ने बता दिया है देश का मूड
समारोह की तैयारियां पूरी : पीएम मोदी रविवार को करेंगे नए संसद भवन का उद्घाटन
TAGGED:BSP ChiefBSP organizationBSP workersmayawati
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

August 11, 2026

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?