hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मायावती का इमरान मसूद से 10 माह में मोह भंग, अनुशासनहीनता में बसपा से निष्कासित किया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मायावती का इमरान मसूद से 10 माह में मोह भंग, अनुशासनहीनता में बसपा से निष्कासित किया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का इमरान मसूद से 10 माह में मोह भंग, अनुशासनहीनता में बसपा से निष्कासित किया

Vinayak Barot
Last updated: August 29, 2023 5:41 pm
Vinayak Barot
Published: August 29, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 30 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती का पश्चिमी यूपी में बड़ा मुस्लिम चेहरा इमरान मसूद से 10 माह में ही मोह भंग हो गया, जिन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मसूद को खुद अपने दफ्तर बुलाकर बसपा ज्वॉइन कराई थी। मसूद के बसपा में आने की जानकारी भी मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा की थी और उन्होंने इमरान को पश्चिमी यूपी के साथ ही उत्तराखंड की भी जिम्मेदारी दे दी थी। लेकिन अब सियासत ने अचानक करवट ली और इमरान मसूद अनुशानहीनता के आरोप के बीच एक झटके में पार्टी से बाहर कर दिए गए।

मसूद बोले थे – ‘मैं बोझ नहीं, बसपा के लिए एसेट हूं, पार्टी को मेरा ख्याल रखना चाहिए‘

पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित बसपा की बैठक में भी मायावती ने इमरान को नहीं बुलाया था। इसे लेकर एक दिन पहले ही इमरान ने कहा था कि बसपा के लिए एसेट हूं, मैं बोझ नहीं हूं, ऐसे में पार्टी को मेरा ख्याल रखना चाहिए। इसके अलावा इमरान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तारीफ भी कर दी थी।

बसपा ने बताया निष्कासन का कारण

बसपा ने इमरान मसूद को निष्कासित करने का कारण भी बताया है। बसपा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि बहुजन समाज पार्टी सहारनपुर जिला यूनिट ने इमरान मसूद को पार्टी में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की रिपोर्ट दी थी। इसके बाद उन्हें बसपा ने निष्कासित करने का फैसला लिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि इनको जब पार्टी में शामिल किया गया था तो स्पष्ट रूप से बता दिया गया था इनकी कार्यशैली और गतिविधियों को ध्यान में रखकर इन्हें सहारनपुर लोकसभा से टिकट दिया जाएगा। हालांकि यूपी में नगर निकाय चुनाव में इन्होंने सहारनपुर में अपने परिवार के सदस्य को मेयर के टिकट के लिए दबाव बनाया। इन्हें इस शर्त पर टिकट दिया गया कि परिवार का सदस्य मेयर का चुनाव हार जाता है तो लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा। यदि वह मेयर बनता है तब इन्हें लोकसभा का टिकट देने पर जरूर विचार किया जाएगा। इनके परिवार का सदस्य मेयर का चुनाव हार गया तो इन्हें कहा गया कि अपने समाज के लोगों को जोड़ना चाहिए।

मसूद ने बसपा के लिए सदस्यता की किताब मांगी। इन्हें वह दी गई। लेकिन इन्होंने ज्यादातर किताबें बिना सदस्य बनाए ही वापस कर दी। बहुत सी किताबें अब तक वापस नहीं की हैं। बसपा अनुशासित पार्टी है। अनुशासनहीनता और दबाव की राजनीति कतई बर्दाश्त नहीं करती। ऐसे में इन्हें बसपा से निष्कासित करने का फैसला लिया गया है।

राहुल गांधी और अखिलेश की तारीफ भी भारी गुजरी

वैसे कहा यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव का तारीफ करना भी इमरान को बसपा से बाहर करने का बड़ा कारण बन गया। मसूद ने एक दिन पहले ही एक टीवी चैनल से बातचीत में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की तारीफ की थी।

मसूद ने सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमले को गलत बताते हुए कहा था कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अखिलेश यादव व्यक्तिगत तौर पर कभी गलत पेश नहीं आते हैं। मसूद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अपने रिश्ते को लेकर कहा कि राहुल गांधी को बहुत नेक दिल इंसान हैं। प्रियंका गांधी से मेरे रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं।

इसके साथ ही मसूद ने कांग्रेस में जाने के सवाल पर कहा था, ‘अभी मैं बसपा में हूं। जब तक बसपा में हूं, तब तक मैं बहन जी का सिपाही हूं। अभी मैं कहीं नहीं जा रहा हूं।’ हालांकि अब निष्कासित होने के बाद उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा फिर जोर पकड़ रही है। मसूद इससे पहले भी कांग्रेस में रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से सपा में आए थे। इसके बाद अक्टूबर, 2022 में बसपा में चले गए थे।

You Might Also Like

सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में 9,228 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण
बायो-पॉलिमर प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा- ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी
राष्ट्रपति मुर्मू ने घर जाकर आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी सहित कई नेता रहे मौजूद
पैगंबर मोहम्मद विवाद : कंगना ने बताया क्यों है हिन्दू होने पर गर्व, आमिर खान की फिल्म का दिया उदाहरण
विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच ऑनलाइन गेमिंग विधेयक लोकसभा से बिना चर्चा पारित
TAGGED:Imran MasoodMasood expelled from BSPmayawatiMayawati expels Imran Masood
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?