hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: उपराष्ट्रपति चुनाव : मायावती ने एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के समर्थन की घोषणा की
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > उपराष्ट्रपति चुनाव : मायावती ने एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के समर्थन की घोषणा की
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

उपराष्ट्रपति चुनाव : मायावती ने एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के समर्थन की घोषणा की

Vinayak Barot
Last updated: August 3, 2022 12:38 pm
Vinayak Barot
Published: August 3, 2022
Share
SHARE

लखनऊ, 3 अगस्त। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा की है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित एवं अपनी मुहिम को ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है और मैं आज इसकी औपचारिक घोषणा कर रही हूं।’

2. बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर श्री जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूँ। (2/2)

— Mayawati (@Mayawati) August 3, 2022

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘सर्वविदित है कि देश के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता एवं विपक्ष के बीच आम सहमति न बनने की वजह से ही इसके लिए अंतत: चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी छह अगस्त को चुनाव होगा।’

धनखड़ के सामने हैं विपक्ष की साझा उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा

गौरतलब है कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। धनखड़ पूर्व में लोकसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 71 वर्षीय धनखड़ का मुकाबला विपक्ष की साझा उम्मीदवार व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा से होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री 80 वर्षीया अल्वा भी गोवा, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में राज्यपाल का पद सुशोभित कर चुकी हैं।

You Might Also Like

श्री श्री रविशंकर ने वाराणसी में विश्व शांति के लिए की प्रार्थना, बोले- ‘सनातन ही दिखाएगा लोगों को सही राह’
NCB के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े के खिलाफ ED का एक्शन, दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
जो बाइडेन ने पाकिस्तान से की चीन की तुलना, बोले – तालिबान के साथ समझौते का प्रयास कर रहा ड्रैगन
BCCI ने IPL के ल‍िए लागू किए सख्त न‍ियम : क्रिकेटरों के परिवार, ड्रेसिंग रूम और ऑरेंज-पर्पल कैप पर बड़े बदलाव
हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, बोले – पीएम मोदी का ‘छोटा सिपाही’ बनकर काम करूंगा
TAGGED:BSP ChiefmayawatiNDA Candidate Jagdeep DhankharVice Presidential Election
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादियों के हमले में 9 लोगों की मौत, 10 घायल

Vinayak Barot
Vinayak Barot
June 14, 2023
प्रदूषण की समस्या से कोई राहत नहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: अमेरिका में भी मनाया जाएगा जश्न, घरों में हिंदू समुदाय जलाएगा दीया
यूपी चुनाव : भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक सपा शामिल, आजमगढ़ की रैली में अखिलेश यादव ने कराया परिचय
WHO Wants “More Information” Before Listing Covaxin in ‘EUL’
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?