hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 विश्व कप : यूएई में पाकिस्तान का अजेय क्रम ध्वस्त, मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 विश्व कप : यूएई में पाकिस्तान का अजेय क्रम ध्वस्त, मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया
खेलहिन्दी

टी20 विश्व कप : यूएई में पाकिस्तान का अजेय क्रम ध्वस्त, मैथ्यू वेड ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचाया

Vinayak Barot
Last updated: November 12, 2021 12:31 am
Vinayak Barot
Published: November 12, 2021
Share
SHARE

दुबई, 11 नवंबर। रिकॉर्ड पांच बार के एक दिनी विश्व चैंपियन, लेकिन टी20 प्रारूप में पहले खिताब की तलाश में अब तक भटक रहे ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार की रात यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में उतार-चढ़ाव से भरपूर दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को छह गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से हरा कर न सिर्फ टी20 विश्व कप के फाइनल में दूसरी बार प्रवेश किया वरन संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान का पिछले छह वर्षों में (2016 से 2021) लगातार 16 मैचों से चला आ रहा अजेय क्रम भी तोड़ दिया।

पाकिस्तान ने 177 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था

सिक्के की उछाल गंवाने के बाद  वर्ष 2010 के चैंपियन पाकिस्तान ने  विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान  (67 रन, 52 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) और फखर जमां (55 रन, 32 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के जानदार अर्धशतकीय प्रहारों से चार विकेट पर 176 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के समक्ष चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था।

मैथ्यू वेड ने अफरीदी को लगातार तीन छक्के जड़कर पक्की की जीत

जवाबी काररवाई में डेवि़ड वार्नर (49 रन, 30 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के प्रयासों के बाद  मार्कस स्टॉयनिस (नाबाद 40 रन, 31 गेंद, दो छक्के, दो चौके) की मौजूदगी में ‘मैन ऑफ द मैच’ मैथ्यू वेड ने करिश्माई  प्रदर्शन (नाबाद 41 रन, 17 गेंद, चार छ्क्के, दो चौके) किया और 19वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी की अंतिम तीन गेंदों पर लगातार छक्के जड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई जीत पक्की कर दी, जिसने 19 ओवरों में पांच विकेट पर 177 रन बना लिए। हालांकि ओवर की तीसरी गेंद पर वेड का लंबा कैच बाउंड्री पर हसन अली ने छोड़ दिया था और यही कैच पाकिस्तानी पराजय का सबब बन गया।

शादाब (4-26) ने कंगारुओं को दबाव में ला दिया था

ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान उतार-चढ़ाव का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि शाहीन ने तीसरी ही गेंद पर कप्तान एरोन फिंच (0) को लौटा दिया तो वार्नर और मिचेल मार्श (28 रन, 22 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने 35 गेंदों पर 51 रन जोड़ दिए। इसके बाद लेग स्पिनर शादाब खान (4-26) ने वार्नर, मिचेल, स्टीव  स्मिथ (5) और ग्लेन मैक्सवेल (7) को लौटाकर कंगारुओं को दबाव में ला दिया। एक समय टीम का स्कोर  12.2 ओवरों में पांच विकेट पर 96 रन था। फिलहाल स्टॉयनिस व मैथ्यू वेड ने यहीं से फिर पासा पलटा और सिर्फ 40 गेंदों पर 81 रनों की अटूट भागीदारी से पाकिस्तानी टीम के साथ उसके प्रशंसकों को गहरी मायूसी में धकेल दिया।

मोहम्मद रिजवान ने कीं दो अर्धशतकीय भागीदारियां

इसके पूर्व पाकिस्तानी पारी में मो. रिजवान और कप्तान बाबर आजम (39 रन, 34 गेंद, पांच चौके) की सलामी जोड़ी ने कंगारू गेंदबाजों की मजबूती से सामना करते हुए 60 गेंदों पर 71रनों की ठोस भागीदारी कर दी थी। एडम जाम्पा ने बाबर आजम को डेविड वार्नर से कैच कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल का स्कोर कार्ड

लेकिन रिजवान को फखर जमां का साथ मिला और दोनों के बीच 44 गेंदों पर ही 72 रनों की एक और अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिल गई। हालांकि अंतिम 17 गेंदों पर रिजवान और पिछले मैच के हीरो शोएब मलिक सहित तीन बल्लेबाज लौट गए। लेकिन जमां ने मोर्चा संभालते हुए टीम के खाते में और 33 रन जोड़ दिए। फिलहाल अंत में पाकिस्तान के सारे प्रयासों पर कंगारुओं ने पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की खिताबी मुलाकात में नए चैंपियन का अभ्युदय होगा 

दिलचस्प यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में तीसरी बार में पाकिस्तान को मात दी है। पहली बार उसने वर्ष 2010 के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल  में पाकिस्तान को हराया, जहां फाइनल में उसे इंग्लैंड से हार झेलनी पड़ी थी।  उसके बाद 2015 एक दिनी विश्व कप में पाकिस्तानी टीम क्वार्टर फाइनल में हारी और अब उसे फिर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कंगारुओं ने मात दी।

फिलहाल अब रविवार, 14 नवंबर को होने वाली ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की खिताबी मुलाकात में नए चैंपियन का अभ्युदय होगा क्योंकि दोनों ही टीमें आज तक टी20 विश्व कप खिताब से दूर रही हैं। न्यूजीलैंड ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में ऐसे ही नाटकीय अंदाज में इंग्लैंड को भी छह गेंदों के शेष रहते पांच विकेट से ही मात दी थी।

You Might Also Like

विश्व रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा बोले – हर दिन एक जैसा नहीं होता, स्वर्ण पदक की भूख बनी रहेगी
होली पर यात्रियों को राहत : रेलवे चलाएगी 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें
सरकार ने मध्य पूर्व संकट के मद्देनजर गठित किया अंतर मंत्रालयी समूह, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता
रोडवेज की राजधानी एक्सप्रेस बसें अब यूपी से दिल्ली तक दौड़ेंगी, सीएम योगी ने 100 नई बसों को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली : वित्त मंत्री गहलोत ने पेश किया 78,000 करोड़ का बजट, दिल्लीवासियों के लिए कई सुविधाओं का एलान
TAGGED:australiaCricketmatthew wadeNew ZealandpakistanT20 world cup
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयराज्यहिन्दी

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

August 11, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?