hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Chhath festival 2023 : यूपी के सीएम योगी समेत कई प्रमुख नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > Chhath festival 2023 : यूपी के सीएम योगी समेत कई प्रमुख नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

Chhath festival 2023 : यूपी के सीएम योगी समेत कई प्रमुख नेताओं ने दी बधाई और शुभकामनाएं

Vinayak Barot
Last updated: November 19, 2023 4:06 pm
Vinayak Barot
Published: November 19, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 19 नवम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सत्तारूढ़ दल और विपक्षी दलों ने रविवार को छठ पूजा के अवसर पर प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामना और बधाई दी।

सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्‍स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘‘सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भगवान भास्कर और छठी मैया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है। जय छठी मैया।’’

सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व 'छठ' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।

जय छठी मइया! pic.twitter.com/rrIY7W3VHZ

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 19, 2023

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को सूर्य देव जी की उपासना एवं लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान सूर्य देव व छठी मैया आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।’’

वहीं ‘एक्‍स’ पर अपने पोस्ट में उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘‘समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को सूर्य देव की उपासना एवं लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री मायावती ने ‘एक्स’ पर पोस्ट अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘छठ पूजा की देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर कुदरत से यही प्रार्थना है कि वह सबके बेहतर जीवन की मनोकामनाएं पूरी करे।’’

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने आधिकारिक ‘एक्‍स’ हैंडल पर छठ पूजा के बधाई संदेश में कहा, ‘‘लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ‘एक्‍स’ हैंडल पर दिये गये बधाई संदेश में कहा, ‘‘सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व सूर्य षष्ठी व्रत (छठ पूजा) की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर और छठी मैया चराचर जगत का कल्याण करें। जय हो छठी मैया।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने ‘एक्‍स’ पर कहा, ‘‘सूर्यनारायण जी के आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ की आप सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। छठी मैया सभी का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण करें।’’

You Might Also Like

बिहार जातीय जनगणना के लिए तैयार, लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी लेगी सरकार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा – देश का विकास अब अधिक समावेशी, क्षेत्रीय असमानताएं भी कम
संगीतकार एआर रहमान की बिगड़ी तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में हुए भर्ती
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, हवाई अड्डे पर पीएम मोदी ने खुद की अगवानी
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला केस : मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने किया गिरफ्तार
TAGGED:Chhath festival 2023up cmUP CM Yogi congratulated
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यहिन्दी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

August 7, 2026

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?