hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

2022 के आखिरी ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां

Vinayak Barot
Last updated: December 25, 2022 12:58 pm
Vinayak Barot
Published: December 25, 2022
Share
SHARE

नयी दिल्ली, 25 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 के आखिरी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भारत की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भारत को मिले जी-20 ग्रुप की अध्यक्षता का भी जिक्र करते हुए कहा कि  2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा। इस साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए और इसी साल अमृत काल का प्रारंभ हुआ।

‘मन की बात’ की 96वीं कड़ी में पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें –

  • भारत के दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने, कोविड-19 रोधी टीकों की 220 करोड़ से अधिक खुराक देने और 400 खरब डॉलर के निर्यात के आंकड़े को छूने जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2022 की इन विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान कायम किया है।
  • पीएम मोदी ने भारत को जी-20 समूह की अध्यक्षता मिलने का उल्लेख किया और देशवासियों से इस आयोजन को एक ‘जन-आंदोलन’ बनाने का आह्वान किया।
  • प्रधानमंत्री ने कहा, ‘वर्ष 2022 वाकई कई मायनों में बहुत ही प्रेरक व अद्भुत रहा। इस साल भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और इसी वर्ष अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। इस साल देश ने नयी रफ्तार पकड़ी।’
  • पीएम मोदी ने कहा, ‘साल 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है। 2022 यानी भारत द्वारा दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का मुकाम हासिल करना, भारत द्वारा 220 करोड़ कोविड-19 रोधी टीके देने के अविश्वसनीय आंकड़े को पार करना और भारत द्वारा निर्यात का 400 अरब डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर जाना।’
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में जन-जन ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को अपनाया और देश के पहले स्वदेशी विमान वाहक आईएनएस विक्रांत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष, ड्रोन, रक्षा और खेल की दुनिया सहित हर क्षेत्र में अपना दमखम दिखाया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी।’
  • पीएम मोदी ने कहा, ‘आज हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे जिन्होंने देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं।’
  • दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे, तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं पड़ेगी।
  • पीएम मोदी ने कहा – पिछले कुछ वर्षों में, हमने स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों का सामना किया है। हमने भारत से चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का सफाया किया। अब कालाजार रोग भी खत्म हो जाएगा। यह बीमारी अब केवल बिहार और झारखंड के चार जिलों में रह गया है।
  • नमामि गंगे मिशन ने जैव विविधता में सुधार करने में भी मदद की है। ‘स्वच्छ भारत मिशन’ हर भारतीय के मन में मजबूती से बैठ गया है। स्वच्छता की विरासत को अब सभी भारतीय मिलकर आगे बढ़ा रहे हैं।
  • मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर की रिसर्च बताती है कि ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों के लिए योग कारगर है। इसके अनुसार, नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से रोगियों में रोग की पुनरावृत्ति में 15% की कमी आई है।

You Might Also Like

यूपी धर्मांतरण केस: Code Word का इस्तेमाल करता था छांगुर बाबा, हर शब्द के अलग-अलग थे मतलब
राजस्थान में बोले जेपी नड्डा – भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी, अन्य सभी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं
महाराष्ट्र : फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल ने ली मंत्री पद की शपथ
विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव के कारण ही यूक्रेन से छात्रों की सुरक्षित वापसी : पीएम मोदी
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी महायुति का परचम : भाजपा- शिवसेना-NCP गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर आगे
TAGGED:India's achievementsMann Ki Baatpm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?