hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ममता सरकार का एक्शन : महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में आवाज उठाने वाले 42 प्रोफेसरों-डॉक्टरों का ट्रांसफर
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ममता सरकार का एक्शन : महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में आवाज उठाने वाले 42 प्रोफेसरों-डॉक्टरों का ट्रांसफर
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ममता सरकार का एक्शन : महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में आवाज उठाने वाले 42 प्रोफेसरों-डॉक्टरों का ट्रांसफर

Revoi Editor
Last updated: August 17, 2024 5:53 pm
Revoi Editor
Published: August 17, 2024
Share
SHARE

कोलकाता, 17 अगस्त। कोलकाता महानगर के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के रेप व हत्या के बाद अस्पताल में उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ को लेकर एक तरफ जहां पूरे देश में गुस्से का माहौल है और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज 24 घंटे की हड़ताल घोषित कर रखी है वहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है।

इसके तहत प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में तैनात 42 प्रोफसरों और डॉक्टरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें वे डॉक्टर और प्रोफेसर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस मामले में आवाज उठाई थी। यहां तक कि जिस आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ, वहां के भी दो प्रोफेसर डॉक्टरों का नाम तबादला सूची में शामिल है। इस केस को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे डॉक्टरों ने इस ट्रांसफर के पीछे साजिश की आशंका जताई है।

ममता सरकार ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर तबादले क्यों किए गए हैं। वहीं, भाजपा ने भी पश्चिम बंगाल सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि 16 अगस्त को पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने आठ पेज की लंबी ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इससे हालात और मुश्किल होंगे।

On 16th Aug, West Bengal Govt’s Health Ministry has issued an 8 page long list of transfer orders, adding to the already chaotic situation.

On Mamata Banerjee’s target is Medical College Kolkata and Calcutta National Medical College. These two are the epicentre of protests… pic.twitter.com/TyLZqGA2fO

— Amit Malviya (@amitmalviya) August 17, 2024

आखिर, ममता बनर्जी क्या छिपाने की कोशिश कर रही – अमित मालवीय

अमित मालवीय ने लिखा कि ममता बनर्जी का निशाना मेडिकल कॉलेज कोलकाता और कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज है क्योंकि ये दोनों ही कॉलेज प्रदर्शन के प्रमुख सेंटर हैं। इन दोनों प्रतिष्ठित संस्थानों से अब तक पांच प्रोफेसरों का तबादला हुआ है। इन्हें सिलीगुड़ी, तुमलुक और झाड़ग्राम भेजा गया है। यह वरिष्ठ चिकित्सक समुदाय को आत्मसमर्पण करने के लिए डराने का एक हताश प्रयास है। आखिर, ममता बनर्जी क्या छिपाने की कोशिश कर रही हैं?

गौरतलब है कि जिन डॉक्टरों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें आरजी कर हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर संगीता पाल और डॉक्टर सुप्रिया दास भी हैं। प्रोटेस्ट करने वाली डॉक्टर किंजल नंदा ने कहा कि हमारे विरोध का समर्थन करने वालों का ट्रांसफर किया गया है। हमने इसका भी विरोध किया है। हमें नहीं पता कि क्या साजिश है, जो अलग-अलग विश्वविद्यालयों के सीनियर प्रोफेसर्स के खिलाफ ऐसा एक्शन लिया जा रहा है। उनका ट्रांसफर कर दिया जा रहा है।

इस बीच आईएमए ने देशभर में 24 घंटे के लिए डॉक्टरों की गैर-आपातकालीन सेवाएं बंद की हैं। इससे शनिवार को ओपीडी में काम-काज ठप पड़ गया। आईएमए के मुताबिक सभी आवश्यक सेवाएं बहाल रखी गई है। हताहतों को संभाला जाएगा।

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल से इस्तीफे की मांग

वहीं आरजी कर अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को उस बर्बरता के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की, जिसमें कुछ नर्सों पर हमला किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी हमलावरों से खुद को नर्सिंग रूम में छिपा रहे थे, जो लाठी और बांस लेकर उत्पात मचा रहे थे। गोयल ने स्वीकार किया कि यह एक मूल्यांकन विफलता थी।

You Might Also Like

ट्रंप ने जारी की वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पहली तस्वीर – हाथों में हथकड़ी, आंखों पर पट्टी…
TVK प्रमुख विजय को अंतत: राज्यपाल की मंजूरी मिली, शनिवार को लेंगे तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी यादव का दावा – ‘लालू-राबड़ी के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगे थे नीतीश कुमार’
टी20 के सर्वोच्च स्कोरर रोहित शर्मा के नाम गोल्डन डक का भी अनचाहा भारतीय रिकॉर्ड
आईसीएआई ने जारी किया CA फाइनल का रिजल्ट, आसान स्टेप्स के जरिए चेक करें नतीजे
TAGGED:female doctor's rape and murder caseKolkataMamata GovernmentTransfer of 42 professors and doctors
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

August 10, 2026

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?