कोलकाता : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि ने दी जान, नॉन टीचिंग स्टॉफ की नौकरी से जाने थीं व्यथित

कोलकाता, 1 सितम्बर। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की आत्महत्या की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलपुर के अपर प्राइमरी स्कूल में नॉन-टीचिंग स्टाफ के तौर पर काम करने वाली बृष्टि (28) का शव मंगलवार दोपहर रामपुरहाट गांव के कुसुम्बा में उनके घर की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में मिला। बताया जाता है कि मार्च, 2023 में नौकरी चले जाने की वजह से बृष्टि व्यथित थीं। फिलहाल इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

डिप्रेशन से जूझ रही थीं बृष्टि

परिवार वालों के अनुसार ममता बनर्जी के चचेरे भाई की बेटी बृष्टि पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम और अन्य जरूरी जांच के बाद ही चलेगी। जानकारी के अनुसार बृष्टि मुखर्जी, निहार मुखर्जी की बेटी थीं, जो एक स्थानीय स्थानीय नेता और ममता बनर्जी के मामा हैं।

नौकरी जाने के बाद बिखरा था परिवार

बृष्टि पहले बोलपुर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्य के रूप में कार्यरत थीं। उनकी नियुक्ति लगभग 26,000 शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों में से एक थी, जिसे कलकत्ता हाईकोर्ट ने रद कर दिया था और 2016 के पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।

‘द टेलीग्राफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार बृष्टि कोर्ट के फैसले के बाद से बहुत डिप्रेशन में थीं। परिवार वालों ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से गंभीर डिप्रेशन से जूझ रही थीं, जिसके लिए उनका इलाज चल रहा था। मौत के समय वह तलाक की प्रक्रिया से भी गुजर रही थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular