1. Home
  2. कारोबार
  3. शेयर बाजार को खुलते ही जोरदार झटका : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 22,838 अंक से फिसला
शेयर बाजार को खुलते ही जोरदार झटका : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 22,838 अंक से फिसला

शेयर बाजार को खुलते ही जोरदार झटका : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 22,838 अंक से फिसला

0
Social Share

मुंबई, 7 अप्रैल। घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 372.49 अंक नीचे 73,734.36 अंक पर खुला और कुछ ही देर में करीब 824 अंक की गिरावट के साथ 73,282 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 407.49 अंक (0.55 प्रतिशत) नीचे 73,699.36 अंक पर था। ईरान युद्ध में दोनों तरफ से हमले और तेज होने से बाजार में निवेश धारणा कमजोर रही। ऑटो, बैंकिंग और वित्त समूहों में ज्यादा बिकवाली रही।

एफएमसीजी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक भी टूट गये। हालांकि धातु, आईटी और रियलटी समूहों में फिलहाल लिवाली हावी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 129.55 अंक गिरकर 22,838.70 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 138.25 अंक टूटकर 22,830 अंक पर रहा। सेंसक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में है। इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नीचे चल रहे हैं। वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और सनफार्मा में तेजी रही।

रुपया 17 पैसे कमजोर

भारतीय रुपये में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी के लगातार बाहर जाने, डॉलर की मजबूती और उच्च कच्चे तेल की कीमतों के दबाव में शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 93.07 प्रति अमेरिकी डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि यूएस-ईरान तनाव में किसी भी बढ़ोतरी से रुपया और दबाव में आ सकता है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code