hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: Coldrif कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई : बच्चों की मौत का जिम्मेदार श्रीसन फार्मा कंपनी मालिक गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > Coldrif कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई : बच्चों की मौत का जिम्मेदार श्रीसन फार्मा कंपनी मालिक गिरफ्तार
मध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Coldrif कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई : बच्चों की मौत का जिम्मेदार श्रीसन फार्मा कंपनी मालिक गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: October 9, 2025 10:55 am
Revoi Editor
Published: October 9, 2025
Share
SHARE

भोपाल, 9 अक्टूबर । मध्य प्रदेश पुलिस ने कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जहरीली दवा Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने रंगनाथन को चेन्नई गिरफ्तार किया है। कफ सिरप से हुई मौतों के मामले में रंगनाथन की तलाश थी। उस पर इनाम भी घोषित किया गया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने चेन्नई पुलिस के सहयोग से रंगनाथन को गिरफ्तार किया।

  • रंगराजन पर 20 हजार का इनाम

छिंदवाड़ा पुलिस ने रंगनाथन की गिरफ्तारी पर 20000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस उप महानिरीक्षक छिन्दवाडा रेंज राकेश कुमार सिंह ने दवा निर्माता कंपनी के फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था। सूचना देनेवाले का नाम गोपनीय रखने की बात कही गई थी।

  • एमपी पुलिस की SIT कर रही मामले की जांच

मध्य प्रदेश पुलिस की सात सदस्यीय SIT ने कंपनी के चेन्नई स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस और कांचीपुरम में स्थित फैक्टरी में जांच की थी। तमिलनाडु सरकार ने भी मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत से जुड़े प्रतिबंधित कफ सिरप Coldrif का उत्पादन करने वाली एक कंपनी के प्लांट को सील कर दिया है साथ ही कंपनी को दूसरा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

  • जहरीली दवा से किडनी खराब, 20 बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश में इस जहरीले कफ सिरप के सेवन के बाद कई बच्चों की किडनी खराब हो गई। इलाज के दौरान अब तक कुल 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। केरल और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने भी इसपर प्रतिबंध लगा दिया है। तमिलनाडु सरकार ने एक अक्टूबर से ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए दवा के स्टॉक को बाजार से हटाने का आदेश दिया था।

बता दें कि मध्य प्रदेश पुलिस की एसआईटी तीन दिन पहले इस मामले की जांच के लिए चेन्नई पहुंची थी। एसआईटी ने Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को अशोक नगर थाना क्षेत्र से पकड़ा और उसे कांचीपुरम के सुंगुवर्चत्रम ले जाकर आगे की पूछताछ की।

  • इस खतरनाक केमिकल का होता था इस्तेमाल

Coldrif कफ सिरप में 46.2 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) पाया गया था। डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) एक जहरीला केमिकल है। इसके सेवन किडनी फेल होने का प्रमुख कारण बनता है। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा निर्मित इस कफ सिरप को बच्चों के लिए सामान्य सर्दी-खांसी के इलाज के रूप में बेचा जा रहा था। लेकिन इससे अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। डायएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) केमिकल का इस्तेमाल इंडस्ट्रियल वर्क में किया जाता है।

You Might Also Like

पेरिस ओलम्पिक : अमित रोहिदास सेमीफाइनल से बाहर, एक मैच के निलंबन के खिलाफ हॉकी इंडिया की अपील खारिज
भारत पर लागू हो गया अमेरिका का 50 फीसदी टैरिफ, जानें किन सैक्टर्स को होगा नुकसान?
G20 समिट में भारत-ऑस्ट्रेलिया-कनाडा ने शुरू की ACITI पार्टनरशिप, उभरती तकनीकों पर बढ़ेगा सहयोग
अमित शाह का निर्देश – मणिपुर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त काररवाई करे राज्य सरकार
कर्नाटक हिजाब विवाद : सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई के लिए तारीख देने से इनकार
TAGGED:action takenchildren diedColdrif cough syrup caseowner arrestedresponsibleSrisan Pharma company
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रrevoinewsमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?