hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मथुरा में बड़ा हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर 7 बसों और 2 कारों में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, कई घायल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा में बड़ा हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर 7 बसों और 2 कारों में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, कई घायल
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मथुरा में बड़ा हादसा : यमुना एक्सप्रेसवे पर 7 बसों और 2 कारों में टक्कर के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, कई घायल

Revoi Editor
Last updated: December 16, 2025 11:19 am
Revoi Editor
Published: December 16, 2025
Share
SHARE

मथुरा, 16 दिसंबर। यूपी के मथुरा में कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस पर सात बसें और दो कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद 5 बसों और दो कारों में आग लग गई। हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। मथुरा के जिला अधिकारी सीपी सिंह ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हादसे में 25 लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। आग लगने से बसें पूरी तरह जल गई।

डीएम ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने हमें और एसएसपी को घायलों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि 20 एंबुलेंस से करीब150 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। ये हादसा मंगलवार सुबह 4:00 बजे थाना बलदेव थाना क्षेत्र में माल स्टोन 127 पर हुआ है। डीएम और एसपी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ के लोग आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लगे हुए हैं।

टक्कर के बाद हुए तेज धमाके

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई गाड़ियां आपस में टकराईं तो ऐसा लगा जैसे गोली चली हो। तेज धमाके हुए। पूरा गांव आनन-फानन में यहां पहुंच गया। सभी लोगों ने तत्काल मदद की। एंबुलेंस के कर्मचारी अमित कुमार ने बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी गिनती अभी नहीं की जा सकती।

हादसे में कई लोगों की जा सकती है जान

स्थानीय लोगों ने बसों में आग लगने से कई यात्रियों के झुलसकर मरने की आशंका जताई है। एक्सीडेंट के जो वीडियो सामने आए हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जानमाल को भारी नुकसान हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चार लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। एक चश्मदीद ने बताया कि आपस में टकराने के बाद कई बसों में आग लग गई। जब हादसा हुआ तो मैं बस में सो रहा था। बस पूरी तरह यात्रियों से भरी हुई थी। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। फिलहाल प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है।

You Might Also Like

भारत व बांग्लादेश के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत किया जाएगा : अनुराग ठाकुर
गुजरात : दवा निर्माता कम्पनी में फटा ब्वायलर, 4 लोगों की मौत, कई घायल
इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बदलाव की गाथा : पीएम मोदी ने साझा कीं 11 वर्षों की उपलब्धियां
ट्रंप ने भारत और रूस के संबंधों पर किया तीखा प्रहार, कहा- कहा- ‘दोनों अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाएं ले डूबें’
प्रधानमंत्री मोदी ने रचा इतिहास, तोड़ा इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड, बतौर प्रधानमंत्री पूरे किए 4 हजार 78 दिन
TAGGED:2 cars7 busesaccidentcollisionFIREmathuraYamuna Expressway
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?