Homeहिन्दीमहत्वपूर्ण कहानियांमहाराष्ट्र : भाजपा विधायकों ने सदन की सीढ़ियों पर लगाई प्रतिरूप विधानसभा,...

महाराष्ट्र : भाजपा विधायकों ने सदन की सीढ़ियों पर लगाई प्रतिरूप विधानसभा, कालिदास बने स्पीकर

मुंबई, 6 जुलाई। कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव के साथ कथित तौर पर अभद्र आचरण के आरोप में महाराष्ट्र विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 12 विधायकों के निलंबन के खिलाफ पार्टी ने मंगलवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी क्रम में भाजपा ने सदन की सीढ़ियों पर प्रतिरूप विधानसभा यानी समानांतर सदन बनाकर काम शुरू किया और भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर इस समानांतर सदन के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

  • राज्य के लिए यह एक काला अध्याय देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह राज्य के लिए एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा, ‘हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे तो सीढ़ियों पर मार्शल भेज कर वहां मौजूद पत्रकारों को हटाया जा रहा था। हम सभी लोग यह मुद्दा उठा रहे हैं कि हमारे ऊपर झूठे आरोप लगाकर विधायकों को निलंबित किया गया है। अब हम प्रेस रूम में हमारा समानांतर सत्र चलाएंगे। मीडिया को वहां आने से रोका नहीं जा सकता।’

  • निलंबन के खिलाफ अदालत जाएंगे भाजपा विधायक

इस बीच महाराष्ट्र भाजपा के विधायक अब निलंबन के खिलाफ अदालत जाने की तैयारी कर रहे हैं। विधान परिषद में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर के अनुसार भाजपा के नेता कोर्ट जाने के बारे में विचार विमर्श कर रहे हैं और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

दरेकर ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकर्ता पूरे राज्य में ठाकरे सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस आंदोलन के दौरान जनता के सामने ठाकरे सरकार की पोल खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि 12 विधायकों के निलंबन के विरोध में पार्टी की राज्य इकाई आज एक हजार जगहों पर प्रदर्शन कर रही है।

  • महाराष्ट्र विधानसभा में पहली बार दिखा ऐसा बर्तावराउत

उधर शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि आज तक महाराष्ट्र की विधानसभा में इस तरह का बर्ताव नहीं देखा गया था। गलत बर्ताव की वजह से निलंबन की यह कार्रवाई की गई है। जो कुछ भी किया गया है, वह कानून के तहत किया गया है।

राउत ने कहा कि पाकिस्तान के सदन में इस तरह के दंगे देखने को मिलते हैं। यूपी-बिहार के सदन में इस तरह का हंगामा देखने को मिला है, लेकिन महाराष्ट्र के सदन में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments