hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाकुंभ 2025: महाकुंभ मेले में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रयास तेज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > महाकुंभ 2025: महाकुंभ मेले में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रयास तेज
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाकुंभ 2025: महाकुंभ मेले में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रयास तेज

Revoi Editor
Last updated: January 30, 2025 11:53 am
Revoi Editor
Published: January 30, 2025
Share
SHARE

महाकुंभ नगर, 30 जनवरी। मेला क्षेत्र में भगदड़ की घटना के एक दिन बाद प्रदेश सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास और तेज कर दिए। इस बीच, बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी है। बुधवार तड़के हुई भगदड़ की घटना का यहां आ रहे श्रद्धालुओं पर कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मेले में भीड़ कम होने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जब तक भीड़ मेला क्षेत्र से बाहर नहीं निकल जाती, बाहर की गाड़ियों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, हालांकि उच्च स्तर पर अधिकारी स्थिति को देखकर वाहनों के प्रवेश की अनुमति दे सकते हैं।
अंशुमान मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन, एंबुलेंस, ‘सक्शन’ मशीन की गाड़ी आदि के प्रवेश को बनाए रखा जाएगा क्योंकि इनके बिना मेले का सुचारू संचालन नहीं हो सकेगा।

घने कोहरे में कम दृश्यता के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लगातार विभिन्न घाटों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इनमें से कई श्रद्धालु कंबल ओढ़कर घाट की ओर जा रहे थे, जबकि कई लोग रास्ते में रुककर अलाव ताप कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे।

हरियाणा के गुरुग्राम से आए प्रमोद पंवार ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ बुधवार को यहां आए और अब वापस लौट रहे हैं। उन्होंने एक न्यूज एजेंसी की वीडियो टीम से कहा, “आज तड़के हमने डुबकी लगाई। हम यहां कल आए थे, लेकिन यहां बहुत भीड़ थी। आज स्थिति बेहतर है।”

दिल्ली से आईं आशा पटेल ने भी डुबकी लगाई। उन्होंने कहा, “हम कुछ अच्छा और कुछ खराब सुनते रहे, लेकिन हमने उस पर ध्यान नहीं दिया। काफी समय से महाकुंभ आने ने की हमारी इच्छा थी और अंततः वह इच्छा पूरी हो गई।” उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार भगदड़ की घटना की जांच के लिए आज यहां आने वाले हैं। इस घटना में 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 60 लोग घायल हो गए थे।

  • आशीष गोयल और भानु गोस्वामी के हवाले कुंभ

प्रदेश सरकार व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए कुंभ मेला 2019 में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ अधिकारियों आशीष गोयल और भानु गोस्वामी को भी महाकुंभ मेले में तैनात करेगी। पिछले कुंभ के दौरान आशीष गोयल प्रयागराज के मंडलायुक्त थे, जबकि गोस्वामी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनके अलावा, पांच विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को भी मेले की ड्यूटी में लगाया जा रहा है। ये सभी 12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे। बुधवार को मौनी अमावस्या पर 7.64 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। यह किसी एक दिन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या है।

You Might Also Like

मायावती की चेतावनी – संविधान के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने पर बसपा चुप नहीं बैठेगी
रूस में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान शुरू, पुतिन की जीत लगभग तय 
उज्जैन से रवाना हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी यात्रा में शामिल
भाजपा ने दिल्ली में ‘क्लीन स्वीप’ की हैट-ट्रिक पूरी की, मनोज तिवारी को छोड़ अन्य 6 नए प्रत्याशियों का दांव भी सही बैठा
आजम खान को डूंगरपुर के एक और मामले में झटका, स्थानीय अदालत ने दोषी ठहराया, सजा की घोषणा कल
TAGGED:controlCrowddevoteesefforts intensifiedMaha Kumbh 2025Maha Kumbh Melasecurity
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?