hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: महाकुंभ 2025: अमित शाह ने संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच लगाई आस्‍था की डुबकी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > महाकुंभ 2025: अमित शाह ने संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच लगाई आस्‍था की डुबकी
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

महाकुंभ 2025: अमित शाह ने संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच लगाई आस्‍था की डुबकी

Revoi Editor
Last updated: January 27, 2025 3:23 pm
Revoi Editor
Published: January 27, 2025
Share
SHARE

महाकुंभ नगर, 27 जनवरी। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी थे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार को महाकुंभ के पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचे। इससे पहले प्रयागराज पहुंचने पर शाह का हवाई अड्डे पर स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया।

भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख भूपेंद्र चौधरी सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी हवाई अड्डे पर शाह का स्वागत किया। दोपहर करीब 12 बजे शाह गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर अरैल स्थित वीआईपी घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ शाह ने जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि जी महाराज और कुछ अन्य शीर्ष संतों के साथ एक तैरते हुए घाट पर बातचीत की। शाह के दौरे के दौरान मेला क्षेत्र और प्रयागराज में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

मेला क्षेत्र को पूरी तरह से वाहन निषेध क्षेत्र घोषित किया गया था, वहीं प्रयागराज शहर में कई स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया गया था, जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों पर असर पड़ा। इससे पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्‍सुकता प्रकट की।

शाह ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा “आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूँ।” महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा।

You Might Also Like

एफबीआई ने 9/11 जांच से संबंधित पहले दस्तावेज जारी किए
गुरु गोबिंद सिंह के दो साहसिक सपूतों के सम्‍मान में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाएगा
ट्रंप की ईरान को सीधी धमकी- बातचीत फेल हुई तो हमला करेंगे, सबसे खतरनाक हथियार तैयार
भारत में लागू हुआ CAA, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी 25250 के निकट
TAGGED:amit shahchantingdip of faithMaha Kumbh 2025SaintsSangam
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिचुनावदिल्लीराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

परिवर्तन रैली में पीएम मोदी का AAP पर हमला – ‘आप-दा सरकार, कट्टर बेईमान’

Revoi Editor
Revoi Editor
January 5, 2025
ICC रैंकिंग : शुभमन गिल एक दिनी में फिर बने नंबर एक बल्लेबाज, टी20 में सूर्यवंशी की लंबी छलांग
राज्यसभा चुनाव : राजस्थान में कांग्रेस ने जीतीं 3 सीटें, भाजपा के हिस्से में एक सीट, भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा हारे
કાશ્મીર ભારત અને પાકિસ્તાનનો દ્વિપક્ષીય મામલો : બ્રિટનના વડાપ્રધાન
कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: अमित शाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?