hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मध्य प्रदेश : ग्वालियर में महाराज बाड़े की एक इमारत पर तिरंगा लगाने के दौरान हादसा, क्रेन टूटने से 3 मरे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मध्य प्रदेश : ग्वालियर में महाराज बाड़े की एक इमारत पर तिरंगा लगाने के दौरान हादसा, क्रेन टूटने से 3 मरे
राष्ट्रीयहिन्दी

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में महाराज बाड़े की एक इमारत पर तिरंगा लगाने के दौरान हादसा, क्रेन टूटने से 3 मरे

Vinayak Barot
Last updated: August 18, 2021 10:02 am
Vinayak Barot
Published: August 14, 2021
Share
SHARE

ग्वालियर, 14 अगस्त। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऐतिहासिक महाराज बाड़े की एक बिल्डिंग पर शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज लगाते वक्त हादसा हो गया, जब हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की मशीन टूट गई। इस हादसे में नगर निगम के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

गलत बटन दबने से हाइड्रोलिक मशीन का प्लेटफॉर्म टूटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब नगर निगम के कर्मचारी हाइड्रोलिक फायर ब्रिगेड की ट्रॉली में बैठकर पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग पर तिरंगा लगाने की कोशिश कर रहे थे। तभी नए वाहन में गलत बटन दबने से क्रेन का प्लेटफॉर्म टूट गया और कर्मचारी गिर गए। उस वक्त क्रेन की हाइड्रोलिक मशीन का प्लेटफॉर्म लगभग 60 फीट की ऊंचाई पर था।

मृतकों में नगर निगम का चौकीदार और दो फायरकर्मी शामिल

अचानक हुए इस हादसे से वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भेजा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतकों में नगर निगम का चौकीदार और दो फायरकर्मी शामिल हैं जबकि फायर ब्रिगेड का चालक गंभीर रूप से घायल है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुई दुर्घटना में तीन कर्मचारियों के निधन और तीन लोगों के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत लोगों की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!’

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने की जांच की मांग

दूसरी तरफ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे की जांच की मांग की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘ग्वालियर में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के दौरान क्रेन में हुए हादसे में कुछ लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली। पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की जांच हो और दोषियों पर काररवाई हो।’

ज्ञातव्य है कि महाराज बाड़े पर बनी ऐतिहासिक इमारतों को हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजाया जाता है। इन इमारतों पर तिरंगा फहराने की भी वर्षों पुरानी परंपरा चली आ रही है।

You Might Also Like

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के पहले ‘मेड इन इंडिया’ वाणिज्यिक विमान की पूर्वोत्तर में उड़ान का शुभारंभ किया
पहलवानों के समर्थन में बोलीं प्रियंका गांधी- महिला खिलाड़ियों की आवाज दबा रही है सरकार
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधान परिषद से भी दिया इस्तीफा, कहा – ‘चक्रव्यूह’ से बाहर आ जाने की सुखद अनुभूति
आजमगढ़ उपचुनाव : सपा ने एक बार फिर ‘परिवार’ पर जताया भरोसा, अखिलेश ने धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा
यूपी के सीएम योगी गरजे – या तो पाकिस्तान का भारत में विलय होगा अथवा वह हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा
TAGGED:a buildingaccidentGwaliormadhya pradeshMaharaj Bade
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?