आईपीएल-19 : मार्श के विस्फोटक शतक से LSG की हल्की आस कायम, बारिश की बाधाओं के बीच RCB परास्त
लखनऊ, 7 मई। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मिचेल मार्श ने गुरुवार की रात यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में न सिर्फ बारिश की तीन बाधाओं को पार किया वरन विस्फोटक शतकीय प्रहार (111 रन, 56 गेंद, नौ छक्के, नौ चौके) से लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के लिए प्लेऑफ की हल्की आस कायम रखी, जिसने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-19) की एक रोचक लड़ंत में गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को डकवर्थ-लुइस-स्टर्न (DLS) पद्धति के जरिए नौ रनों से हरा दिया।
Heart rates through the roof, but the Super Giants cross the line! 📈
A nail-biter of a finish sees #LSG hold their nerve to snatch a vital win and stay in the hunt for the playoffs ❤️💙
Updates ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/DkuAkiqwPn
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
मार्श, पूरन व पंत ने लखनऊ को 209 रनों तक पहुंचाया
लगातार छह पराजयों के चलते लीग दौर में ही बाहर होने के कगार पर खड़े एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी की दावत पाने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मार्श के अलावा निकोलस पूरन (38 रन, 23 गेंद, एक छक्का, चार चौके) व कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 32 रन, 10 गेंद, दो छक्के, चार चौके) की त्वरित पारियों से 19 ओवरों में तीन विकेट पर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया।
𝗠𝗶𝗴𝗵𝘁𝘆. 𝗠𝗮𝗿𝘃𝗲𝗹𝗼𝘂𝘀. 𝗠𝗮𝗿𝘀𝗵 👊
Mitchell Marsh is the Player of the Match for his display of sheer power during a knock of 1️⃣1️⃣1️⃣(56) 💪
WATCH his innings ▶️ https://t.co/7BZBAGMWOB#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/oHZhkZ8HP6
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
आरसीबी के सामने 19 ओवरों में 212 रनों का संशोधित लक्ष्य था
लखनऊ की पारी के दौरान बारिश के कारण तीन बार खेल रोकना पड़ा, जिससे लगभग एक घंटे का विलंब हुआ और एक ओवर की कटौती के बाद मैच 19-19 ओवरों का कर दिया गया। डी/एल पद्धति लागू की गई तो आरसीबी को 19 ओवरों में 212 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला।
कप्तान पाटीदार सहित अन्य बल्लेबाजों के प्रयास व्यर्थ
जवाबी काररवाई में ओपनरद्वय जैकब बेथेल (चार रन) व विराट कोहली (शून्य) को दूसरे ही ओवर में खोने के बाद हालांकि कप्तान रजत पाटीदार (61 रन, 31 गेंद, छह छक्के, तीन चौके) ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा टिम डेविड (40 रन, 16 गेंद, दो छक्के, दो चौके), देवदत्त पडिक्कल (34 रन, 25 गेंद, एक छक्का, तीन चौके), क्रुणाल पंड्या (नाबाद 28 रन, 16 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 23 रन, 15 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने भी यथासंभव कोशिश की,सहित अन्य बल्लेबाजों ने भी कोशिश की, लेकिन मेहमान दल 19 ओवरों में छह विकेट पर 203 रनों तक जाकर ठहर गया।
आरसीबी ने तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का अवसर गंवाया
कुल मिलाकर देखें तो पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से भी पराजय झेलने वाला आरसीबी, जिसे 10 मैचों में छह जीत के मुकाबले चौथी हार का सामना करना पड़ा, तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका चूक गया और वह सनराइजर्स हैदराबाद (11 मैचों में 14 अंक) व पंजाब किंग्स (10 मैचों में 13 अंक) के बाद 12 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।
All good (and bad) things must eventually come to an end! 🛑
A tale of two streaks 👀#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB pic.twitter.com/K8Uwn9rKX8
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
एलएसजी को लगातार 6 पराजयों के बाद नसीब हुई जीत
वहीं पिछले छह मैचों में हार झेलने वाला एलएसजी 10 मैचों में सात पराजयों के मुकाबले तीसरी जीत से छह अंकों के साथ 10वें व अंतिम स्थान पर पिछड़ा हुआ है। हालांकि इस मुकाबले में जीत के बाद पंत एंड कम्पनी गणितीय रूप से प्लेऑफ की दौड़ में कायम है।
You can measure the jump, but you simply cannot measure the emotion! 🥹
A moment Prince Yadav will remember for a lifetime ✨#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/AdBkO3Y4KW
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
प्रिंस यादव ने विराट को खाता नहीं खोलने दिया
आरसीबी की पारी देखें तो प्रिंस यादव (3-33) व मो. शमी (1-33) ने शुरुआत बिगाड़ कर रख दी। शमी ने पहले ही ओवर में बेथेल को प्रिंस के हाथों कैच करा दिया तो दिल्ली के 24 वर्षीय पेसर प्रिंस ने श्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे विराट को खाता तक नहीं खोलने दिया और अगले ओवर में उन्हें बोल्ड मार दिया।
𝗣𝗿𝗶𝗻𝗰𝗲 𝗴𝗲𝘁𝘀 𝘁𝗵𝗲 𝗞𝗶𝗻𝗴 😮 |/
🎥 An absolute peach of a delivery from the young fast bowler to rattle the stumps 💥
Updates ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/YlxbQO9Oma
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
पाटीदार व पडिक्कल ने 53 गेंदों पर ठोके 95 रन
हालांकि पडिक्कल व कप्तान पाटीदार ने इसके बाद न सिर्फ पारी संभाली वरन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 10 ओवरों में स्कोर 104 रनों तक पहुंचा दिया। लेकिन प्रिंस ने फिर चोट पहुंचाई और 11वें ओवर में पडिक्कल को अपनी ही गेंद पर कैच कर 53 गेंदों 95 रनों की भागीदारी खत्म की।
𝗢𝗼𝘇𝗶𝗻𝗴 𝘀𝘁𝘆𝗹𝗲 𝗮𝗻𝗱 𝗴𝗿𝗮𝗰𝗲 😏
🎥 The left-right combination of Devdutt Padikkal and Rajat Patidar firing back for @RCBTweets 👊
Updates ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB pic.twitter.com/YlM3Ao3FWF
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
प्रिंस के इसी ओवर में जितेश शर्मा (एक रन) भी चलते बने। आरसीबी को नौ ओवरों में 103 रनों की दरकार थी। लेकिन 12वें ओवर में पाटीदार के शाहबाज अहमद (2-33) की गेंद पर आउट होते ही टीम की उम्मीद टूट गई।
Another one ☝️
Another BIG one for @LucknowIPL 👏Shahbaz Ahmed gets the key wicket of Rajat Patidar and #RCB are 5️⃣ down 😮
Updates ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB pic.twitter.com/3dleCAfx7P
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
क्रुणाल की डेविड व रोमारियो संग तेज भागीदारियां निरर्थक
टिम डेविड ने हालांकि कुछ आकर्षक शॉट लगाए और क्रुणाल पंड्या संग 24 गेंदों पर 46 रनों की भागीदारी की, लेकिन वह भी शाहबाज के शिकार हो गए। अंत में क्रुणाल व रोमारियो शेफर्ड ने भी तेज हाथ दिखाए और 21 गेंदों पर अटूट 45 रन जोड़े। लेकिन चार ओवरों में 50 रन खर्च करने वाले दिग्वेश राठी ने अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को जीत के लिए 20 रन नहीं बनाने दिए।
मार्श ने अर्शिन संग 56 गेंदों पर तोड़े 95 रन
इससे पहले मार्श ने अर्शिन कुलकर्णी (17, 24 गेंद, एक चौका) को एक छोर पर खड़ा रखते हुए पहले विकेट के लिए 56 गेंदों पर ही 95 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी कर दी, जिससे टीम को एक धमाकेदार शुरुआत मिली। मार्श ने सिर्फ 20 गेंदों पर आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया।
A tidal wave of emotion and a spectacular monsoon of sixes! 🌊🥹
Mitchell Marsh brought his own thunderstorm to the crease tonight 💯
Updates ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/8nM6kZJJxr
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
20 गेंदों पर अर्धशतक और फिर आईपीएल में दूसरा शतक
हालांकि 95 के योग पर बारिश से पहली बार आधा घंटा तक खेल रोकना पड़ा। बारिश रुकने के बाद क्रुणाल पंड्या ने कुलकर्णी की पारी का अंत कर दिया। लेकिन नए बल्लेबाज निकोलस पूरन भी उतरते ही रंगत में आ गए। उधर मार्श ने लगातार चार चौके लगाकर आईपीएल में अपना दूसरा शतक पूरा किया।
Raise that bat 🙌
And take a bow, Mitchell Marsh 🙇
📸 📸 A 2️⃣nd #TATAIPL ton to savour ✨
Updates ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#KhelBindaas | #LSGvRCB | @LucknowIPL pic.twitter.com/jsWQnrkglQ
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
पूरन व मार्श के बीच 41 गेंदों पर 70 रनों की भागीदारी
तभी बारिश के कारण तीसरी बार खेल रोकना पड़ा। इसके बाद मार्श एक जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 17वें ओवर जोश हेजलवुड ने उन्हें आउट कर पूरन उनकी 41 गेंदों पर 70 रनों की तेज भागीदारी पर ब्रेक लगा दिया। मार्श के आउट होने के बाद अब पंत ने भी बचे ओवर में तेज हाथ दिखाए और 10 गेंदों की अपनी नाबाद पारी के दौरान चार चौके व दो छक्के जड़े। लखनऊ ने अंतिम पांच ओवरों में 54 रन जड़े।
Rishabh Pant written all over that shot 🤌
🎥 Absolutely brilliant from the @LucknowIPL captain to end the innings in his trademark style 🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/W0eDq9aWb7#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvRCB | @RishabhPant17 pic.twitter.com/zGseikac5e
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2026
शुक्रवार का मैच : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (नई दिल्ली, शाम 7.30 बजे)।
