1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गुजरात में प्रारंभिक रुझान में 24 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस को बढ़त
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गुजरात में प्रारंभिक रुझान में 24 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस को बढ़त

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: गुजरात में प्रारंभिक रुझान में 24 सीट पर भाजपा, एक पर कांग्रेस को बढ़त

0
Social Share

अहमदाबाद। गुजरात में 25 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के प्रारंभिक रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 24 लोकसभा सीट पर और कांग्रेस एक संसदीय क्षेत्र में आगे है। पाटन संसदीय क्षेत्र को छोड़कर भाजपा उम्मीदवार सभी 24 सीट पर आगे हैं। सूरत सीट से भाजपा के मुकेश दलाल को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार गांधीनगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल से 2.14 लाख वोट के अंतर से आगे हैं।

राजकोट सीट पर भाजपा के पुरषोत्तम रूपाला को 1.11 लाख वोट की बढ़त मिल रही है और वह कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी से आगे हैं। पोरबंदर में भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया कांग्रेस प्रत्याशी ललित वैसोया से 1.24 लाख से अधिक वोट के अंतर से आगे हैं। वड़ोदरा सीट पर भाजपा के हेमंत जोशी को बढ़त मिलती दिख रही है।

वह कांग्रेस प्रत्याशी जशपालसिंह पाढियार से 1.33 लाख वोट से आगे हैं। भरूच सीट से भाजपा के मनसुख वसावा आगे हैं। पाटन सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार चंदनजी ठाकोर 9,587 वोट से आगे हैं। बनासकांठा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रेखा चौधरी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार जेनीबेन ठाकोर से आगे हैं। भरूच और भावनगर दोनों सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पीछे हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code