1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. एलआईआसी का फैसला : पॉलिसीधारकों को अब पॉलिसी के साथ पैन नंबर भी लिंक करना होगा
एलआईआसी का फैसला : पॉलिसीधारकों को अब पॉलिसी के साथ पैन नंबर भी लिंक करना होगा

एलआईआसी का फैसला : पॉलिसीधारकों को अब पॉलिसी के साथ पैन नंबर भी लिंक करना होगा

0
Social Share

नई दिल्ली, 23 सितम्बर। भारत सरकार के स्वामित्व वाली देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भी डिजिटलीकरण की ओर तेज कदम बढ़ा रहा है और इसी क्रम में उसने फैसला किया है कि उसके सभी पॉलिसीधारकों को अब पॉलिसी के साथ पैन नंबर भी लिंक करना होगा। एलआईसी ने ट्वीट के जरिए यह सूचना जारी की है। उसकी अधिकृत वेबसाइट पर भी इस आशय की जानकारी उपलब्ध है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पैन (PAN)  और आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ा कर 31 मार्च, 2022 कर दी है। कुछ ऐसा ही नियम मार्केट रेगुलेटर सेबी ने भी तय किया है और निवेशकों से अपने पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। इसी क्रम उसने अब एलआईसी को भी पॉलिसीधारकों की पॉलिसी को पैन से लिंक करने को कहा है।

पॉलिसी को ऑनलाइन पैन से कर सकते हैं लिंक

एलआईसी के पॉलिसीधारक घर बैठे ही अपनी पॉलिसी को ऑनलाइन इस प्रकार पैन से लिंक कर सकते हैं –

  • एलआईसी की वेबसाइट पर पॉलिसी की लिस्ट के साथ पैन की जानकारी देनी होगी।
  • फॉर्मेट में मोबाइल नंबर दर्ज करने के साथ एलआईसी की ओर से उसी नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट के सफल होने का मैसेज मिलेगा, जिससे पता चल जाएगा कि पैन पॉलिसी के साथ लिंक हो गया है।

घर बैठे पता कर सकते हैं पॉलिसी का स्टेटस

  • कोई पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी का ऑनलाइन स्टेटस भी पता कर सकता है। इसके लिए उसे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर जाना होगा। यहां स्टेटस जानने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पॉलिसीधारक को किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं देना है। इसके लिए सिर्फ अपनी जन्मतिथि, नाम, पॉलिसी नंबर डालना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद कभी भी पॉलिसी का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
  • अगर पॉलिसीधारक कोई जानकारी चाहता है तो वह 022 6827 6827 पर फोन भी कर सकता है। इसके अलावा कोई पॉलिसीधारक टोलफ्री नंबर 9222492224 पर LICHELP <पॉलिसी नंबर> लिखकर भी मैसेज भेज सकता है।

एसएमएस के जरिए भी पा सकते हैं जानकारी

  • मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी पॉलिसी के स्‍टेटस की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके लिए 56677 पर एसएमएस भेजना होगा।
  • पॉलिसीधारक को अगर पॉलिसी का प्रीमियम जानना है तो वह ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर SMS भेज सकता है।
  • यदि पॉलिसी लैप्स हो गई है तो इसके लिए ASKLIC REVIVAL टाइप कर एसएमएस करना होगा।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code