1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : एक माह बाद नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम, रिकवरी रेट 96% से ऊपर
भारत में कोरोना संकट : एक माह बाद नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम, रिकवरी रेट 96% से ऊपर

भारत में कोरोना संकट : एक माह बाद नए संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम, रिकवरी रेट 96% से ऊपर

0
Social Share

नई दिल्ली, 7 फरवरी। कोविड-19 महामारी के लगातार कम होते प्रभाव के बीच देश में एक माह बाद एक लाख से कम 83,876 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। तीसरी लहर की शुरुआत में गत छह जनवरी को नए एक लाख ज्यादा (1,17,100) नए केस मिले थे, उसके बाद यह संख्या तीन लाख पार करती हुई गत 20 जनवरी को 3,47,254 तक जा पहुंची थी। फिलहाल तब से संक्रमण का फैलाव लगातार कम हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

24 घंटे के दौरान लगभग दो लाख मरीज स्वस्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान दो लाख के लगभग कुल 199,054 मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.19 फीसदी तक जा पहुंचा है। हालांकि दिनभर 517 लोगों की मौत भी हुई। इसमें केरल का 378 बैकलाग जोड़कर छह फरवरी की तिथि में कुल 895 मौतें दर्शाई गईं।

सक्रियता दर 2.62 फीसदी, देश में अब 11 लाख एक्टिव केस

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में मौजूदा सक्रियता दर तीन फीसदी से नीचे 2.62 फीसदी पर है। इस क्रम में बीते 24 घंटे के दौरान कुल 1,16,073 एक्टिव केस कम हुए। इसके साथ ही रविवार रात तक देश में कुल 11,08,938 कोविड मरीज रह गए थे, जिनका विभिन्न अस्पतालों या होम आइसोलेशन में इलाज जारी था।

अब सिर्फ 3 राज्यों में एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस

केरल –     एक्टिव केस 3,30,105     नए केस 26,729

महाराष्ट्र – एक्टिव केस 1,22,015   नए केस 9,666

तमिलनाडु – एक्टिव केस 1,21,828  नए केस 6,120

386 दिनों में 169.63 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत 386 दिनों में वैक्सिनेशन का आंकड़ा 1,69,63,80,755 तक जा पहुंचा है। इसमें बीते 24 घंटे के दौरान 14,70,053 लोगों का टीकाकरण शामिल है। वहीं रविवार को 11,56,363 लोगों के कोरोना सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही छह फरवरी तक कोरोना जांच करा चुके लोगों की संख्या 74.15 करोड़ तक जा पहुंची है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code