hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: हरियाणा :  लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का गुस्सा फूटा, रोहतक-पानीपत हाईवे जाम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > हरियाणा :  लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का गुस्सा फूटा, रोहतक-पानीपत हाईवे जाम
राष्ट्रीयहिन्दी

हरियाणा :  लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का गुस्सा फूटा, रोहतक-पानीपत हाईवे जाम

Vinayak Barot
Last updated: August 28, 2021 9:24 pm
Vinayak Barot
Published: August 28, 2021
Share
SHARE

रोहतक, 28 अगस्त। करनाल के बसताड़ा टोल पर शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित अन्य नेताओं का विरोध करने के लिए एकत्र हुए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अपील पर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया है। इनमें रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे भी शामिल है।

मुख्यमंत्री खट्टर का विरोध करने के लिए एकत्र हुए थे किसान

गौरतलब है कि दिन में करनाल में होने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेशस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने आ रहे सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के अलावा अन्य नेताओं का विरोध करने के लिए बसताड़ा टोल पर किसान काले झंडे लेकर इकट्ठे हुए थे। वे कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। तभी पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई किसान घायल हो गए। इसी लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने अगले आदेश तक सभी रोड जाम करने का फैसला किया है।

जलियांवाला वाला हादसा दोहराना चाहती है भाजपा सरकार

गोहाना में रोड जाम कर रहे किसानों ने कहा कि आज करनाल में शान्ति से बैठे किसानों पर लाठीचार्ज किया है। यह देश बेचने वाली भाजपा सरकार जलियांवाला वाला हादसा दोहराना चाहती है।

किसानों का कहना है कि भाजपा सरकार वोट के लिए धर्म-जाति के नाम पर लड़वाना चाहती है। किसानों पर जो आज करनाल में लाठीचार्ज हुआ, उसमें बुजुर्ग किसानों पर लाठियां बरसाई गई हैं। यह सरकार कुछ भी कर ले, किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार किसान पर लाठी चलाए या गोली।

हरियाणा रोडवेज ने सभी रूटों की बस सेवा बंद की

किसानों के राज्यव्यापी जाम के बाद हरियाणा रोडवेज ने सभी रूटों की बस सेवा को बंद कर दिया है। गोहाना के बस अड्डे पर यात्रियों को बस नहीं चलने की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गोहाना से सोनीपत, दिल्ली, रोहतक, महम और जींद जाने वाली बसों को बंद कर दिया गया है। वहीं बस यात्री बीच रास्ते में फंस गए हैं।

कांग्रेस बिफरी, राहुल बोले – फिर खून बहाया है किसान का

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1431571975256821763

इस बीच कांग्रेस ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी जाहिर की है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा है कि किसान का खून फिर बहाकर सरकार ने हिन्दुस्तान का सिर शर्म से झुकाया है।

You Might Also Like

ICC टी20 विश्व कप 2026 के टिकटों की बिक्री शुरू, न्यूनतम टिकट मूल्य 100 रुपये
पंजाब से लेकर दिल्ली-यूपी तक बारिश से तबाही : पंजाब आपदाग्रस्त घोषित, 30 लोगों की मौत
राजस्थान : महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में मुख्यमंत्री गहलोत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
पीएनबी घोटाला : डोमिनिका के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज की भगोड़े मेहुल चोकसी जमानत याचिका
फ्रेंच ओपन टेनिस : विश्व नंबर एक इगा स्वियाटेक ने 3 वर्षों में दूसरी बार जीती उपाधि, कोको गॉफ सीधे सेटों में परास्त
TAGGED:haryanahighway jam in Haryanalathi charge on farmersMANOHAR LAL KHATTAR
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

August 8, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?