hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान ढेर, अनंतनाग में 7 दिनों से जारी मुठभेड़ खत्म
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान ढेर, अनंतनाग में 7 दिनों से जारी मुठभेड़ खत्म
राष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू-कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान ढेर, अनंतनाग में 7 दिनों से जारी मुठभेड़ खत्म

Vinayak Barot
Last updated: September 19, 2023 5:33 pm
Vinayak Barot
Published: September 19, 2023
Share
SHARE

श्रीनगर, 19 सितम्बर। लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान को ढेर किए जाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पिछले सात दिनों से आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है।

एडीजीपी पुलिस, श्रीनगर विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने मारे गए आतंकवादी के पास से एक हथियार और एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद किया है। अधिकारी ने घोषणा की कि उजैर खान को ढेर किए जाने के साथ ही सात दिनों तक चली मुठभेड़ समाप्त हो गई है।

सर्च ऑपरेशन जारी, तीसरे आतंकी के शव की तलाश 

विजय कुमार ने कहा, ‘लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है, उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही एक और आतंकी का शव मिला है। अनंतनाग मुठभेड़ समाप्त हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा क्योंकि कई इलाके अब भी बचे हुए हैं। हम जनता से अपील करेंगे कि वे वहां न जाएं। हमारे पास 2-3 आतंकियों के बारे में जानकारी थी। संभव है कि हमें कहीं तीसरा शव भी मिल जाए, इसलिए हम सर्च ऑपरेशन पूरा करेंगे। हमें लश्कर कमांडर का शव मिला। हम तीसरे शव की तलाश कर रहे हैं।’

गौरतलब है कि अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में  आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ सात दिनों तक चली। ऊंची पहाड़ियों पर काबिज आतंकियों से निबटने के लिए सेना ने पहली बार मीडियम रेंज के तोपखाने के साथ ही सबसे अधिक शक्तिशाली हेरोन मार्क 2 ड्रोन का भी इस्तेमाल आतंकियों पर बम बरसाने में किया।

मुठभेड़ में तीन काबिल अफसरों के साथ एक जवान ने भी अपने प्राणों की आहुति दी

इस मुठभेड़ में देश को अपने तीन काबिल अफसरों के साथ एक जवान को भी खोना पड़ा। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, मेजर रैंक के एक अधिकारी, एक डीएसपी तथा दो सैन्य जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। आतंकियों से लोहा लेने में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए।

You Might Also Like

बिहार: वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की दरभंगा में उनके घर पर निर्मम हत्या
मध्य प्रदेश सरकार ने ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने का आदेश लिया वापस, अब हरियाणा में टैक्स फ्री हुई फिल्म  
दिल्ली आबकारी नीति केस : ‘आप’ सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेजा
मोदी सरकार के शपथ समारोह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, साथी नेताओं से चर्चा के बाद किया फैसला
इंटेल इंडिया के पूर्व कंट्री हेड की मौत, साइकिल चलाते समय पीछे से तेज रफ्तार कैब ने मारी थी टक्कर
TAGGED:encounter in Anantnag endsjammu and kashmirLashkar commander killedLashkar-e-Taiba commanderUzair Khan killed
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?