1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, 14 घायल, यात्रा स्थगित
जम्मू-कश्मीर : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, 14 घायल, यात्रा स्थगित

जम्मू-कश्मीर : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास भूस्खलन, 5 लोगों की मौत, 14 घायल, यात्रा स्थगित

0
Social Share

जम्मू, 26 अगस्त। कटड़ा में भारी बारिश के चलते माता श्री वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास मंगलवार को भूस्खलन हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। भूस्खलन के बाद मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भी अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए भूस्खलन होने की जानकारी साझा की है। भूस्खलन के बाद बड़े स्तर पर राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है। रियासी पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई।

दोपहर करीब 3 बजे हुआ भूस्खलन

अधिकारियों ने बताया कि अर्धकुंवारी के पास दोपहर करीब तीन बजे भूस्खलन होने के बाद बचाव अभियान जारी है। यह आपदा पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 12 किलोमीटर के घुमावदार रास्ते के लगभग आधे रास्ते पर आई।

हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित

वहीं हिमकोटी ट्रेक मार्ग पर यात्रा सुबह से ही स्थगित कर दी गई थी, लेकिन दोपहर 1.30 बजे तक पुराने मार्ग पर यात्रा जारी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अगले आदेश तक इसे भी स्थगित करने का निर्णय लिया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code