Homeहिन्दीराजनीतिराजद कार्यकारिणी की बैठक : लालू प्रसाद यादव बने रहेंगे पार्टी के...

राजद कार्यकारिणी की बैठक : लालू प्रसाद यादव बने रहेंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पटना, 10  फरवरी। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की गुरुवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक के दौरान लिए गए अन्य निर्णयों के अनुसार राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन इसी वर्ष 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा, जिसमें पार्टी के सांगठनिक विस्तार को नया रूप दिया जा सकता है।

राजद के संस्थापक 73 वर्षीय लालू यादव ने ही लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी सांसद मीसा भारती और बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अगले सत्र के संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और चितरंजन गगन को सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन

पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बैठक के बाद मीडिया को बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय परिषद की बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पार्टी ने 12 फरवरी महीने से सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है। 20 जून, 2022 तक यह सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता अभियान पूरे बिहार में चलाया जाएगा। वहीं राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर होगा, जिसके बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा।

मौजूदा समय 25 राज्यों है राजद का संगठन

सिद्दीकी ने कहा, ‘राजद का संगठन पूरे देश में सशक्त है। इस समय हमारी पार्टी का संगठन 25 राज्यों में है। इसे और ज्यादा विस्तार दिया जाएगा। हम उत्तर से दक्षिण तक संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्पित हैं।’

उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं के एकजुट होने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजद का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने देश की समस्याओं को नजरंदाज करने के लिए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments