hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव को डोरंडा केस में भी मिली जमानत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव को डोरंडा केस में भी मिली जमानत
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव को डोरंडा केस में भी मिली जमानत

Vinayak Barot
Last updated: April 22, 2022 2:35 pm
Vinayak Barot
Published: April 22, 2022
Share
SHARE

रांची, 22 अप्रैल। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा ट्रेजरी मामले में भी जमानत मिल गई है। 1990 से 1995 के बीच डोरंडा कोषागार से की गई 139 करोड़ रुपये की निकासी के मामले में लगभग 27 वर्षों बाद कोर्ट ने गत फरवरी में लालू यादव को दोषी करार दिया था और उन्हें पांच साल कारावास की सजा सुनाई थी।

चारा घोटाले से जुड़े 53 मुकदमों में डोरंडा कोषागार मामला सबसे बड़ा

गौरतलब है कि सीबीआई ने 1996 में अलग-अलग कोषागारों से गलत ढंग से अलग-अलग राशियों की निकासी को लेकर 53 मुकदमे दर्ज किए थे। करोड़ों की राशि को संदिग्‍ध रूप से पशुओं और उनके चारे पर खर्च होना बताया गया था। इन घोटालों में डोरंडा कोषागार का मामला सबसे बड़ा था, जिसमें सर्वाधिक 170 आरोपित शामिल हैं। इनमें 55 आरोपितों की मौत हो चुकी है।

अन्य 4 मामलों में भी लालू को हो चुकी है सजा

चारा घोटाले से जुड़े चार अन्य मामलों में लालू यादव को पहले ही सजा मिल चुकी है। चाईबासा कोषागार से 37.7 करोड़ के अवैध निकासी में लालू जमानत पर हैं। इसमें उन्हें पांच साल की सजा हुई थी। देवघर कोषागार से 79 लाख की अवैध निकासी के घोटले के दूसरे मामले में भी वह जमानत पर हैं। इस मामले में उन्हें साढ़े 3 साल की सजा सुनाई गई थी। लालू को 33.13 करोड़ के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के तीसरे मामले में भी जमानत मिली थी। इस मामले में उन्हें पांच साल की सज़ा हुई थी जबकि दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ की अवैध निकासी के चौथे मामले में उन्हें दो अलग-अलग धाराओं में 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन उसमें भी वह जमानत पर हैं।

चारा घोटाले के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद 73 वर्षीय लालू यादव को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने 21 फरवरी, 2022 को पांच साल की कैद और 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

पिछड़ों को अधिकार दिलाकर सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करने वाले मसीहा को आज हाईकोर्ट ने बेल दिया।

एक बार फिर से स्वागत है बड़े साहब🙏#बधाई_हो_बिहार

— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 22, 2022

फिलहाल पिता लालू को जमानत मिलने का बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘पिछड़ों को अधिकार दिलाकर सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करने वाले मसीहा को आज हाई कोर्ट ने बेल दी। एक बार फिर से स्वागत है बड़े साहब।’

You Might Also Like

नौकरियों में चयन और पदोन्नति, दोनों में लाये तेजी : मुख्यमंत्री योगी
मध्य प्रदेश: शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत की ओर, बोले शिवराज- भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ बनाएगी सरकार
उत्तर प्रदेश : 16 अगस्त से खुल जाएंगे माध्यमिक स्कूल, 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति की अनुमति
नीतीश सरकार का तोहफा – बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाएगा
यूपी धर्मांतरण केस: भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का सपना देख रहा था छांगुर बाबा, करीबी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
TAGGED:bail to Lalu YadavDoranda treasuryDoranda Treasury casefodder scamlalu prasad yadavRJD chief
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयउत्तरप्रदेशराज्यहिन्दी

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की भी UP से होगी विदाई, योगी सरकार जारी किया फरमान

Revoi Editor
Revoi Editor
April 29, 2025
मोहम्‍मद जुबैर को अभी नहीं हैं राहत के आसार, अब लखीमपुर खीरी पुलिस का वारंट, 11 को पेशी
નીતિ આયોગના સભ્યએ કહ્યું -“કોરોના ગાઈડલાઈનનું સખ્ત પાલન કરવામાં આવે તો, ફેબ્રુઆરી મહિના સુધી કોરોના પર કાબુ મેળવી શકીશું “
देश में जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल, बजट 2023 में आरआरटीएस के लिए 3596 करोड़ आवंटित
बुलडोजर से टकराई गुजरात के पूर्व मंत्री की कार, सावरकुंडला के पास हादसे में मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?