hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खरगे का आरोप- केंद्र सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > खरगे का आरोप- केंद्र सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

खरगे का आरोप- केंद्र सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया

Vinayak Barot
Last updated: August 29, 2024 12:43 pm
Vinayak Barot
Published: August 29, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 29 अगस्त। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिलाओं के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार महिला सुरक्षा पर बात कर चुके हैं, लेकिन उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में ऐसा कुछ ठोस नहीं किया जिससे आधी आबादी के खिलाफ अपराधों पर अकुंश लगे।

खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हमारी महिलाओं के साथ हुआ कोई भी अन्याय असहनीय है, पीड़ादायक है और घोर निंदनीय है। हमें ‘बेटी बचाओ’ नहीं ‘बेटी को बराबरी का हक़ सुनिश्चित करो’ चाहिए। ” उन्होंने कहा कि महिलाओं को संरक्षण नहीं, भयमुक्त वातावरण चाहिए।

खरगे ने दावा किया, “देश में हर घंटे महिलाओं के ख़िलाफ़ 43 अपराध रिकॉर्ड होते हैं। हर दिन 22 अपराध ऐसे हैं जो हमारे देश के सबसे कमज़ोर दलित-आदिवासी वर्ग की महिलाओं व बच्चों के ख़िलाफ़ दर्ज होते हैं। अनगिनत ऐसे अपराध हैं जो दर्ज ही नहीं होते – डर से, भय से, सामाजिक कारणों के चलते। ”

उन्होंने आरोप लगाया, “प्रधानमंत्री मोदी लाल क़िले से दिए गए अपने भाषणों में कई बार महिला सुरक्षा पर बात कर चुके हैं, पर उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में ऐसा कुछ ठोस नहीं किया जिससे महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधों की रोकथाम हो। उल्टा, उनकी पार्टी ने कई बार पीड़ित का चरित्र हनन भी किया है, जो शर्मनाक है। ”

उन्होंने सवाल किया कि हर दीवार पर “बेटी बचाओ” पेंट करवा देने से क्या सामाजिक बदलाव आएगा या सरकारें और क़ानून व्यवस्था सक्षम बनेंगी? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “क्या हम ऐहतियाती क़दम उठा पा रहे हैं? क्या हमारा आपराधिक न्याय तंत्र सुधरा है? क्या समाज के शोषित व वंचित अब एक सुरक्षित वातावरण में रह पा रहे हैं? ”

खरगे ने यह सवाल भी किया कि क्या सरकार और प्रशासन ने वारदात को छिपाने का काम नहीं किया है? क्या पुलिस ने सच्चाई छिपाने के लिए पीड़िताओं का अंतिम संस्कार जबरन करना बंद कर दिया है? जब 2012 में दिल्ली में “निर्भया” के साथ वारदात हुई तो न्यायमूर्ति वर्मा कमेटी ने ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए सिफ़ारिशें दी थीं। आज क्या उन सिफ़ारिशों को हम पूर्णतः लागू कर पा रहे हैं? ”

उन्होंने कहा, “संविधान ने महिलाओं को बराबरी का स्थान दिया है। महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध एक गंभीर मुद्दा है। इन अपराधों को रोकना देश के लिए एक बड़ी चुनौती है। हम सबको एकजुट होकर, समाज के हर तबके को साथ लेकर इसके उपाय तलाशने होंगे। ” खरगे ने जोर देते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब हर वह कदम उठाया जाए जिससे महिलाओं के लिए भययुक्त वातावरण सुनिश्चित हो सके।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला : टोक्यो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को मिलेंगे 6 करोड़ रुपये
राजस्थान : सीएम गहलोत की नई टीम तैयार, आज 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री लेंगे शपथ
यूपी चुनाव : कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने वोट डालते हुए शेयर की फोटो, डीएम ने दिया एफआईआर का आदेश
एलडीए की बड़ी कार्रवाई : लखनऊ में अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील
पाकिस्तान सहित 7 देशों के मेहमान आएंगे काशी, एससीओ की पहली सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी का ‘लोगो’ जारी
TAGGED:COngressMallikarjun Khadgepm modi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?