hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक : सीएम सिद्धारमैया ने ट्रैफिक के लिए विप्रो की सड़क मांगी थी उधार, अजीम प्रेमजी ने ठुकराया प्रस्ताव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कर्नाटक : सीएम सिद्धारमैया ने ट्रैफिक के लिए विप्रो की सड़क मांगी थी उधार, अजीम प्रेमजी ने ठुकराया प्रस्ताव
राष्ट्रीयकारोबारराजनीतिहिन्दी

कर्नाटक : सीएम सिद्धारमैया ने ट्रैफिक के लिए विप्रो की सड़क मांगी थी उधार, अजीम प्रेमजी ने ठुकराया प्रस्ताव

Revoi Editor
Last updated: September 25, 2025 8:38 pm
Revoi Editor
Published: September 25, 2025
Share
SHARE

बेंगलुरु, 25 सितम्बर। देश की नामी सूचना प्रौद्योगिकी (IT)  कम्पनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने गुरुवार को कर्नाटक सरकार का वह प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसमें यातायात समस्या से बेहाल बेंगलुरु शहर को दिनभर लगे रहने वाले जाम से तनिक मुक्ति दिलाने के लिए परिसर की जमीन देने का आग्रह किया गया था। हालांकि अजीज प्रेमजी ने प्रस्ताव ठुकराने की वजह भी बताई है।

सिद्धारमैया सरकार ने आउटर रिंग रोड (ORR) पर ट्रैफिक जाम कम करने के लिए विप्रो के परिसर की जमीन मांगी थी और सीमित संख्या में वाहनों को विप्रो के कैंपस से होकर आने-जाने की इजाजत देने का अनुरोध किया था। प्रेमजी ने सीएम सिद्धारमैया को लिखे पत्र में कहा कि विप्रो एक लिस्टेड कम्पनी है और परिसर उसकी विशेष निजी संपत्ति है। इसे सार्वजनिक आवाजाही के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

विप्रो चेयरमैन ने सीएम सिद्धारमैया को पत्र लिखकर बताई वजह

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गत 19 सितम्बर को प्रेमजी को पत्र लिखकर कहा था कि यातायात विशेषज्ञों का कहना है कि यदि विप्रो कैंपस से गाड़ियों को आने-जाने की इजाजत मिले तो आउटर रिंग रोड और उससे जुड़े रास्तों पर 30 फीसदी तक ट्रैफिक कम हो सकता है। पीक आवर्स के दौरान इससे बड़ी राहत मिल सकती है।

निजी परिसर से सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही की अनुमति से वैधानिक चुनौतियां पैदा होंगी

प्रेमजी ने कहा कि वह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की चिंता करने के लिए राज्य सरकार की तारीफ करते हैं, लेकिन पत्र में उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा करने के लिए कोई एक समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि विप्रो के सरजापुर कैंपस से सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने से कई कानूनी, प्रशासनिक और वैधानिक चुनौतियां पैदा होंगी।

प्रेमजी ने अपने पत्र में कहा कि विप्रो कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर यातायात समस्या के समाधान में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उनकी निजी संपत्ति से वाहनों की आवाजाही की इजाजत देने से भी ट्रैफिक समस्या का ठोस और दीर्घकालीन समाधान नहीं निकलेगा।

समस्या के उचित समाधान के लिए विशेषज्ञ एजेंसी से समग्र वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाए

विप्रो चेयरमैन के अनुसार उनका मानना है कि ट्रैफिक समस्या के उचित समाधान के लिए पहले किसी ऐसी एजेंसी से समग्र वैज्ञानिक अध्ययन कराना चाहिए, जिसे शहरी ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में विश्वस्तरीय अनुभव हो। इससे समस्या का चरणबद्ध तरीके से उपाय ढूंढा जा सकेगा।

बेंगलुरु आउटर रिंग रोड भीषण जाम और बदहाल सड़कों के लिए बदनाम

गौरतलब है कि बेंगलुरु में आउटर रिंग रोड अपने भीषण जाम और बदहाल सड़कों के लिए बदनाम है। यह मसला उस समय ज्यादा गरमा गया, जब ब्लैकबक कम्पनी के सीईओ और सह संस्थापक राजेश याबजी ने ट्रैफिक जाम की वजह से अपनी कम्पनी को दूसरी जगह शिफ्ट करने का ऐलान कर दिया।

राजेश याबजी का कहना था कि कम्पनी के कर्मचारियों को आने-जाने में कम से कम तीन घंटे का समय लगता है। उन्होंने सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे और धूल को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि स्थानीय प्रशासन का रवैया देखकर उन्हें लगता है कि आने वाले पांच वर्षों में भी यह समस्या सुधरने वाली नहीं है।

You Might Also Like

यूनेस्को ने दुर्गा पूजा को दिया विरासत का दर्जा, सीएम ममता बनर्जी ने रैली निकालकर दिया धन्यवाद
पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की को दीं शुभकामनाएं
बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर सशस्त्र विद्रोहियों का हमला, 4 चीनी नागरिक, 9 पाक सैनिक मारे गए
कांग्रेस का आरोप: महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति का प्रचार अभियान नफरत से भरा है
म्यांमार की सेना ने घर में ही कर दी एयर स्ट्राइक, 80 नागरिकों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
TAGGED:azim premjiCM Siddaramaiahkarnataka CMprivate road for trafficWipro Chairman rejected the CM's offer
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

August 7, 2026

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?