hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, बोले – हाईकमान का मुझ पर कोई दबाव नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, बोले – हाईकमान का मुझ पर कोई दबाव नहीं
राजनीतिहिन्दी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का इस्तीफा, बोले – हाईकमान का मुझ पर कोई दबाव नहीं

Vinayak Barot
Last updated: July 26, 2021 1:53 pm
Vinayak Barot
Published: July 26, 2021
Share
SHARE

बेंगलुरु, 26 जुलाई। कर्नाटक के मुख्यंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने काफी समय से चल रहीं अटकलों को विराम देते हुए सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। घटनाक्रम का दिलचस्प पहलू यह रहा कि येदियुरप्पा ने कर्नाटक सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर आयोजित एक समारोह के दौरान यह घोषणा की। वह लंच के बाद राजभवन पहुंचे और राज्यपाल थावर चंद गहलोत को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ज्ञातव्य है कि कर्नाटक में काफी समय से येदियुरप्पा के इस्तीफे की चर्चा चल रही थी। हालांकि पिछले दिनों उन्होंने इन कयासों का खंडन किया था। खैर, उनके इस्तीफे के साथ ही कर्नाटक व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है और सबकी नजरें इस घोषणा पर टिक गई हैं कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

78 वर्षीय भाजपा नेता ने इस्तीफे के बाद कहा, ‘मुझ पर हाईकमान का कोई प्रेशर नहीं है, मैंने खुद इस्तीफा दिया। मैंने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का नाम भी नहीं सुझाया है। मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा।’

  • ‘इस्तीफा देकर खफा नहीं बल्कि खुश हूं’

इसके पूर्व इस्तीफा के एलान के दौरान भावुक हो उठे येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं खफा नहीं बल्कि खुश हूं। मैं हमेशा अग्निपरीक्षा से होकर गुजरा हूं। मुझे कर्नाटक के लोगों के लिए काफी काम करना है। हम सभी को मेहनत के साथ काम करना चाहिए।’

येदियुरप्पा के त्यागपत्र की घोषणा के बाद दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और फिर कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह से चर्चा की। माना जा रहा है कि जल्द ही पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा हो सकता है, जिसके बाद मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

  • येदियुरप्पा ने दिल्ली में पीएम मोदी, नड्डा से की थी भेंट

येदियुरप्पा ने बीते दिनों नई दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। तभी से ये कयास लगाये जाने लगे थे कि अब वह अपना पद छोड़ सकते हैं।  स्मरण रहे कि 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार बनी थी। लेकिन यह सरकार एक वर्ष ही चल पाई थी और बाद में भाजपा ने येदियुरप्पा की अगुआई में अपनी सरकार बना ली थी। येदियुरप्पा का बतौर मुख्यमंत्री यह चौथा कार्यकाल था। हालांकि इनमें उनका दो कार्यकाल तो क्रमशः सिर्फ आठ और तीन दिनों का रहा है।

  • अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नाम

येदियुरप्पा के हटने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री की दौड़ में कई नाम शामिल हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, डिप्टी सीएम लक्ष्मण सवदी, मुर्गेश निराणी (मंत्री), वसवराज एतनाल (लिंगायत नेता), अश्वत नारायण (डिप्टी सीएम) और डीवी सदानंद गौड़ा (सांसद) शामिल हैं।

You Might Also Like

आईपीएल 2023 : आरसीबी की धमाकेदार जीत, 59 रनों पर सिमटा राजस्थान रॉयल्स अब दूसरी टीमों के भरोसे
वीरप्पा मोइली बोले – जितिन की निष्ठा शुरू से संदिग्ध थी, कांग्रेस में अब बड़ी सर्जरी की जरूरत
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता का गाना ‘मस्त नज़रों से’ रिलीज
छत्तीसगढ़: सुकमा में एक नक्सली दंपति समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर
महाराष्ट्र चुनाव : MVA के घटक दलों में 255 सीटों को लेकर सहमति, शिवसेना UBT ने जारी की 65 उम्मीदवारों की सूची
TAGGED:BJPChief Minister BS YeddyurappaKARNATAKAresigned
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

August 10, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?