Kanshiram death anniversary: सीएम योगी और अखिलेश यादव ने कांशीराम को किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। बसपा संस्थापक कांशीराम का आज 9 अक्टूबर को परिनिर्वाण दिवस है। इस मौके पर देश और प्रदेश के नेता उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी कड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें यादकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उपेक्षितों, वंचितों और शोषितों के कल्याण के लिए आजीवन संघर्षरत रहे जनप्रिय राजनेता कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने लिखा कि बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि, सबके सौभाग्य में न होती ये बात कि वो सच्ची श्रद्धा के सुमन बनें।

RELATED ARTICLES

Most Popular