hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बॉलीवुड : ‘धाकड़’ टीम के साथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत ने कहा – शिव को किसी संरचना की जरूरत नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > बॉलीवुड : ‘धाकड़’ टीम के साथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत ने कहा – शिव को किसी संरचना की जरूरत नहीं
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीयहिन्दी

बॉलीवुड : ‘धाकड़’ टीम के साथ विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत ने कहा – शिव को किसी संरचना की जरूरत नहीं

Vinayak Barot
Last updated: May 19, 2022 10:13 pm
Vinayak Barot
Published: May 19, 2022
Share
SHARE

वाराणसी, 19 मई। अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए अक्सर ही सुर्खियों में रहने वालीं ख्यातिनाम बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच बुधवार को धार्मिक नगरी काशी में थीं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ की पूरी टीम के साथ गंगा आरती की और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की।

‘धाकड़’ टीम के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचने की तस्वीरें  सोशल मीडिया पर साझा करने वालीं कंगना ने ज्ञानवापी विवाद पर मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि जैसे मथुरा के कण में कृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण में राम हैं, वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। उन्हें किसी संरचना की जरुरत नहीं है। इस दौरान कंगना ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ज्ञानवापी सर्वे के दौरान मस्जिद में वजू स्थल पर शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। हिन्दू पक्ष के दावे पर मुस्लिम पक्ष उसे फव्वारा करार दे रहा है। मामला स्थानीय अदालत सहित सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है। जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस नरसिम्हा की खंडपीठ के सामने उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों को नोटिस का जवाब दाखिल करना है।

सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की आज ही सुनवाई होनी थी, लेकिन हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन की तबीयत ठीक नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने आज ही मामले पर सुनवाई करने की मांग की थी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने हिन्दू पक्ष की अपील स्वीकार करते हुए सुनवाई शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक टाल दी और साथ ही वाराणसी की निचली अदालत को भी सुनवाई टालने का निर्देश दिया।

You Might Also Like

यूरो 2024 : नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड, रोमानिया ने किया क्वालीफाई, फ्रांस की रिकॉर्ड जीत
डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनावों से सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज उछाल, जानें आज का भाव
‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए बनी संयुक्त संसदीय समिति में राज्यसभा के 12 सदस्य नामित
सीबीआई ने मणिपुर वायरल वीडियो मामले में दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
फ्रेंच ओपन टेनिस :  कोको गॉफ रोलां गैरों की नई मलिका, महिला एकल फाइनल में टॉप सीड सबालेंका को मात दी
TAGGED:bollywoodfilm 'Dhaakad' teamKangana Ranautshree kashi vishwanath temple
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?