hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की पहली झलक, सोशल मीडिया पर लिखा प्यारा सा नोट
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > बॉलीवुड > मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की पहली झलक, सोशल मीडिया पर लिखा प्यारा सा नोट
बॉलीवुडमनोरंजनहिन्दी

मदर्स डे पर काजल अग्रवाल ने दिखाई बेटे नील की पहली झलक, सोशल मीडिया पर लिखा प्यारा सा नोट

Vinayak Barot
Last updated: May 8, 2022 7:57 pm
Vinayak Barot
Published: May 8, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 मई। दुनियाभर में आज का दिन मदर्स डे के रूप में मनाया जा रहा है। मां के लिए इस खास दिन को एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने और भी स्पेशल बना दिया है। काजल ने अपने फैंस को बेटे नील किचलू की पहली झलक दिखाई है। बीते महीने ही बेटे को जन्म देने वाली इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि मां बनना उनके लिए कितना खास रहा।

इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए काजल अग्रवाल ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यारे नील मैं चाहती हूं कि तुम यह जानों कि तुम मेरे लिए कितने खास हो और हमेशा रहोगे। जिस क्षण मैंने तुम्हें अपनी बाहों में लिया, तुम्हारा छोटा सा हाथ अपने हाथ में लिया, तुम्हारी गर्म सांसों को महसूस किया और तुम्हारी खूबसूरत आंखों को देखा, मुझे पता था कि मुझे तुमसे हमेशा के लिए प्यार हो जाएगा। तुम मेरी पहली संतान हो, मेरा पहला बेटा।’

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajal A Kitchlu (@kajalaggarwalofficial)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘आने वाले सालों में, मैं तुम्हें हर चीज सिखाने की पूरी कोशिश करूंगी, लेकिन तुमने मुझे पहले ही बहुत कुछ सिखाया है। तुमने मुझे सिखाया कि मां बनना क्या होता है। तुमने मुझे निस्वार्थ प्रेम करना सिखाया है। तुमने मुझे सिखाया है कि मेरे शरीर के बाहर भी मेरे दिल का एक टुकड़ा होना संभव है। हालांकि यह डरावना है, लेकिन यह एक खूबसूरत अनुभव है।’

इसके साथ ही काजल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे नील के साथ अपनी बहन, मां, भाभी और अन्य अग्रवाल और किचलू परिवार के सदस्यों की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि प्रेग्नेंसी के समय काजल को सोशल मीडिया पर बढ़े हुए वजन के चलते काफी ट्रोल भी किया गया। जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसी साल 19 अप्रैल को ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली एक्ट्रेस ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है।

You Might Also Like

एशियाई पैरा खेल : सुरेश निमिषा ने दिलाया 15वां स्वर्ण, भारत 64 पदकों के साथ छठे स्थान पर
सीएम योगी बोले- गुरु तेग बहादुर के त्याग और बलिदान से देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा
दिल्ली : एम्स में 18 जून से फिर शुरू होंगी बहिरंग सेवाएं, ऑनलाइन करा सकेंगे पंजीकरण
BCCI ने बदल दिए कई नियम : जान बूझकर नो-बॉल फेंकी तो पूरे मैच से निलंबित
एक दिनी सीरीज : पहला मुकाबला टाई, श्रीलंकाई फिरकी में फंस गए भारतीय बल्लेबाज
TAGGED:bollywoodfirst glimpse of son NeilKajal AggarwalMothers Day
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारराष्ट्रीयहिन्दी

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 वर्षों के निम्नतम स्तर पर पहुंचा, लगातार 9वें हफ्ते गिरावट

Vinayak Barot
Vinayak Barot
October 8, 2022
गुजरात में 123 डैम हाई अलर्ट पर, IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की दी चेतावनी
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री का एलान – ‘जल्द करूंगा लाइव शादी, लेकिन ज्यादा लोगों को नहीं बुला पाऊंगा’
राहुल गांधी ने केंद्र के एनएमपी प्रोग्राम से जताई नाराजगी, बोले – 70 वर्षों की पूंजी को मोदी सरकार ने बेच दिया
यूपी के फिरोजाबाद में दो वाहनों की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 24 घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?