1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : जुडोका तूलिका मान ने भारत को दिलाया रजत, स्क्वाश खिलाड़ी सौरभ व भारोत्तोलक लवप्रीत को कांस्य
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : जुडोका तूलिका मान ने भारत को दिलाया रजत, स्क्वाश खिलाड़ी सौरभ व भारोत्तोलक लवप्रीत को कांस्य

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल : जुडोका तूलिका मान ने भारत को दिलाया रजत, स्क्वाश खिलाड़ी सौरभ व भारोत्तोलक लवप्रीत को कांस्य

0
Social Share

बर्मिंघम, 3 अगस्त। भारतीय महिला जूडो खिलाड़ी तूलिका मान को बुधवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 48 किलोग्राम से ज्यादा भार वर्ग में रजत पदक जीता। इसके पूर्व पुरुष एकल स्क्वाश में सौरभ घोषाल ने जहां कांस्य पदक पर अधिकार किया वहीं वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह 109 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य तमगा हासिल किया। इसके साथ ही भारतीय दल इन खेलों में अब तक पांच स्वर्ण, छह रजत व पांच कांस्य सहित कुल 16 पदक जीत चुका है।

तूलिका को फाइनल में स्कॉटिश जुडोका ने मात दी

दिल्ली की 23 वर्षीया तूलिका मान को 78 किग्रा प्लस वर्ग के फाइनल में स्कॉटलैंड की सारा एडलिंगटन के खिलाफ शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। दिन में दो मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाने वाली तूलिका अधिकतर समय तक आगे चल रही थीं, लेकिन एडलिंगटन ने इसके बाद ‘इपोन’ (प्रतिद्वंद्वी को पीठ के बल जोर से पटकना) की बदौलत स्वर्ण पदक जीत लिया।

जूडो में भारत को अब तक 2 रजत सहित तीन पदक

भारत ने अब तक जूडो स्पर्धा में तीन पदक जीत जीते हैं। एल. सुशीला देवी और विजय कुमार ने सोमवार को क्रमश: महिला 48 किग्रा वर्ग और पुरूष 60 किग्रा वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीते थे। इस बीच एक अन्य भारतीय जुडोका दीपक देसवाल पुरुषों की 100 किग्रा स्पर्धा के रेपशाज में फिजी के तेविता ताकावाया से हार गए।

सौरभ घोषाल ने अंग्रेज स्पर्धी को हराकर जीता कांस्य

इसके पूर्व सौरभ घोषाल ने पुरुष एकल स्क्वाश में कांस्य के रूप में भारत को पहला पदक दिलाया। दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी घोषाल ने एकतरफा मुकाबले में दुनिया के पूर्व नंबर एक व संप्रति 24वें नंबर पर पिछड़ चुके अंग्रेज खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रॉप को सीधे गेमों में 3-0 (11-6, 11-1, 11-4) से हराकर यह पदक जीता।

 

राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश एकल स्पर्धा में भारत का यह पहला पदक है जबकि घोषाल का राष्ट्रमंडल खेलों में यह दूसरा पदक है। उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में दीपिका पल्लीकल के साथ मिलकर मिश्रित युगल का रजत पदक जीता था।

दर्जी के बेटे लवप्रीत ने पदार्पण में 3 राष्ट्रीय कीर्तिमानों के साथ जीता कांस्य

इसके पूर्व दिन में अमृतसर के एक दर्जी के वेटलिफ्टर बेटे लवप्रीत सिंह ने पुरुषों की 109 किग्रा स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 355 किलो भारत के साथ कांस्य पदक जीता। 24 वर्षीय लवप्रीत ने क्लीन एवं जर्क में 192 किग्रा का भार उठाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, जिससे वह पोडियम में तीसरे स्थान पर रहे। भारोत्तोलन में यह भारत का नौवां पदक था, जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे पूर्व राष्ट्रमंडल जूनियर चैंपियन लवप्रीत ने स्नैच राउंड के अपने अंतिम प्रयास में 157 किग्रा से 163 किग्रा का वजन उठाया, जिससे वह कनाडा के पियरे एलेक्सांद्रे बेसेटे के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गये। लेकिन क्लीन एवं जर्क में कड़ी स्पर्धा में वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। कैमरून के जूनियर नयाबेयेयू ने कुल 361 किग्रा के भार से स्वर्ण पदक जबकि समोआ के जैक ओपेलोगे ने 358 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code