झारखंड : रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रामगढ़, 15 सितम्बर। झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी तथा 12 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने यहां बताया कि जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 23 पर मुरुबन्दा आवासीय विकलांग विद्यालय के समीप एक यात्री बस और कार के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि बस पर सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गये। सभी मृतक बिहार के रहने वाले थे।

मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री कुमार ने बताया कि जिले के कुज्जू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज्यमार्ग 33 पटना-रांची मुख्यमार्ग पर दो वाहनों के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान नहीं की जा सही है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular