hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: झारखंड : मंत्री हफीजुल हसन के बिगड़े बोल – धर्म विशेष को परेशान किया जा रहा, इसका नुकसान सबको उठाना पड़ेगा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > झारखंड : मंत्री हफीजुल हसन के बिगड़े बोल – धर्म विशेष को परेशान किया जा रहा, इसका नुकसान सबको उठाना पड़ेगा
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : मंत्री हफीजुल हसन के बिगड़े बोल – धर्म विशेष को परेशान किया जा रहा, इसका नुकसान सबको उठाना पड़ेगा

Vinayak Barot
Last updated: April 28, 2022 8:59 pm
Vinayak Barot
Published: April 28, 2022
Share
SHARE

रांची, 28 अप्रैल। अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सांप्रादायिक व नफरतभरा बयान देते हुए मीडिया के सामने 20 प्रतिशत बनाम 70 प्रतिशत की बात कही है।

मधुपुर के विधायक और हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सरकार में पर्यटन, युवा, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो किया जा रहा है और देश में एक धर्म विशेष को परेशान किया जा रहा है तो इसका नुकसान सबको उठाना पड़ेगा।

‘मेरा 20 प्रतिशत घर बंद होगा तो आपका भी 70 प्रतिशत घर बंद होगा‘

उन्होंने कहा, ‘देश में मुस्लिम 20 प्रतिशत हैं और हिन्दू 70 प्रतिशत। लेकिन अगर ज्यादा डिस्टर्ब हुआ और मेरा 20 प्रतिशत घर बंद होगा तो आपका भी 70 प्रतिशत घर बंद होगा।’

ये है हेमंत सरकार का असली चेहरा.

अगर मुख्यमंत्री जी में हिम्मत है तो इस मंत्री का इस्तीफा ले कर दिखाएं. pic.twitter.com/TGpS6WLnni

— Deepak Prakash (@dprakashbjp) April 27, 2022

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोले – ये है हेमंत सोरेन सरकार का असली चेहरा

हफीजुल हसन के इस भड़काऊ बयान के बाद झारखंड का सियासी पारा चढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंत्री का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘ये है हेमंत सरकार का असली चेहरा। अगर मुख्यमंत्री जी में हिम्मत है तो इस मंत्री का इस्तीफा ले कर दिखाएं।’

गौरतलब है कि हफीजुल हसन इसके पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। इसी क्रम में वह लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल किए जाने का विरोध भी कर चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि लड़कियों का शारीरिक विकास लड़कों की अपेक्षा तेजी से होता है, इसलिए लड़कियों की शादी ‘बाली उमर’ में ही कर देनी चाहिए।

You Might Also Like

यूपी : शिक्षामंत्री के बाद अचानक सीएम योगी का आवास घेरने पहुंचे 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी, खलबली मची
संयुक्त राष्ट्र में जयशंकर ने कहा – भारत सभी युद्ध तत्काल बंद करने, बातचीत व कूटनीति का रास्ता अपनाने का पक्षधर
इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 6.1
खाड़ी देश कुवैत का दौरा : विदेश मंत्री जयशंकर की भारतीय राजदूतों के साथ बैठक में व्यापारिक हितों पर चर्चा
CWG 2026 : पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, बोले- खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के युवाओं को करेगा प्रेरित
TAGGED:CM Hemant SorenjharkhandMinister Hafizul Hasan Ansari
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?