1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. झारखंड चुनाव: पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज, गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित
झारखंड चुनाव: पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज, गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

झारखंड चुनाव: पीएम मोदी का झारखंड दौरा आज, गढ़वा और चाईबासा में जनसभाओं को करेंगे संबोधित

0
Social Share

गढ़वा/ चाईबासा, 4 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि सोमवार झारखंड में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली गढ़वा और दूसरी चाईबासा में होगी। पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के सारे बंदोबस्त कर लिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोदी सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे, जहां से वह गढ़वा के चेतना मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा को लेकर बीजेपी के नेताओं के साथ-साथ जनता भी उत्साहित क्योंकि गढ़वा की धरती पर पहली बार पीएम मोदी का आगमन हो रहा है

गढ़वा में रैली को संबोधित करने के बाद, पीएम का रांची आने का कार्यक्रम है। वहां से वह चाईबासा जाएंगे, जहां उनका दोपहर करीब 2.30 बजे एक और रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसे लेकर विभिन्न सुरक्षा बलों को लगाया गया है। कार्यक्रम को लेकर डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी तैयारियों का जायजा लिया। चार डॉग स्क्वायड सभा स्थल का मुआयना कर रहा है। साथ ही मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से हर एक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code