1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, चेन्नई में चल रहा था इलाज
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, चेन्नई में चल रहा था इलाज

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, चेन्नई में चल रहा था इलाज

0
Social Share

रांची, 6 अप्रैल। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। उनका चेन्नई में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे जगरनाथ महतो का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें रांची से एटरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। महतो ने गुरुवार सुबह 6.30 बजे अंतिम सांस ली।

सीएम हेमंत सोरेन ट्वीट कर दी महतो के निधन की जानकारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट के जरिए महतो के निधन की जानकरी साझा की। उन्होंने ने ट्वीट किया, ‘अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की…।’

 

पूर्व सीएम मरांडी बोले – जगरनाथ जी का जाना झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी

इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने महतो के निधन पर शोक जताया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया, ‘झारखंड सरकार के मंत्री श्री जगरनाथ महतो जी के चेन्नई के अस्पताल में निधन की बेहद दुःखद सूचना मिली है। लंबे समय से बीमारी को हराते हुए योद्धा की भांति डंटे रहने वाले जगरनाथ जी का चले जाना पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखदायी है। राजनैतिक भिन्नताओं के बावजूद व्यक्तिगत रूप से उनकी जीवटता का मैं सदैव प्रशंसक रहा हूं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति ॐ शांति।’

2 वर्ष पहले कोरोना से भी संक्रमित हुए थे जगरनाथ महतो

गौरतलब है कि जगरनाथ महतो दो साल पहले कोरोना से भी संक्रमित हुए थे। इस वजह से उनके फेफड़े खराब हो गए थे। नवम्बर-2020 में चेन्नई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में उनके फेफड़ों का प्रत्यारोपण भी किया गया था। साल 2020 में कोरोना की चपेट में आने के बाद महतो को कई दिनों तक डॉक्टरों ने लाइफ सपोर्ट पर भी रखा था। बाद में वह ठीक हो गए थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत दोबारा खराब हो गई थी।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code