1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. JEE मेन 2023 के परिणाम घोषित, 43 उम्मीदवारों ने हासिल किए पूरे 100 अंक, यहां देख सकते हैं रिजल्ट
JEE मेन 2023 के परिणाम घोषित, 43 उम्मीदवारों ने हासिल किए पूरे 100 अंक, यहां देख सकते हैं रिजल्ट

JEE मेन 2023 के परिणाम घोषित, 43 उम्मीदवारों ने हासिल किए पूरे 100 अंक, यहां देख सकते हैं रिजल्ट

0
Social Share

नई दिल्ली, 29 अप्रैल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन रिजल्ट 2023 (JEE Main Result 2023) की घोषणा कर दी है। जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नतीजों के अनुसार इस परीक्षा में 43 उम्मीदवारों ने परफेक्ट 100 अंक हासिल किए है।

जेईई मेन 2023 की परीक्षा के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड को जेईई मेन वेबसाइट के साथ एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaresults.nic.in पर जाकर देख सकते है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष लगभग नौ लाख उम्मीदवारों ने जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा 2023 दी। परिणामों के साथ, अंतिम उत्तर कुंजी, टॉपर्स सूची, अखिल भारतीय रैंक सूची, कट ऑफ, पर्सेंटाइल और अन्य जानकारी भी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी गई है। जेईई मेन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in, ntaresults.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, ‘जेईई मेन्स 2023 सत्र 2 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें।
  • जेईई मेन 2023 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code