जसप्रीत बुमराह पिता बने, क्रिकेटर की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को दिया जन्म

मुंबई, 4 सितम्बर। टीम इंडिया के सुपरफास्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब पिता बन गए हैं। क्रिकेटर की पत्नी संजना गणेशन ने सोमवार की सुबह अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। कपल ने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। बुमराह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को एक प्यारे कैप्शन के साथ साझा किया और एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की।

गौरतलब है कि श्रीलंका में भारत और नेपाल के बीच एशिया कप मैच से एक दिन पहले रविवार को बुमराह निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय टीम का साथ छोड़ मुंबई लौट आए थे। तात्कालिक तौर पर यह आशंका भी व्यक्त की गई कि कहीं बुमराह की चोट फिर तो नहीं उभर आई। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया कि क्रिकेटर को चोट की कोई समस्या नहीं है और वह बोर्ड की अनुमति से निजी कारणों के चलते मुंबई लौटे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था, उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे – अंगद, जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आएगा उसका इंतजार नहीं कर सकते।”

उल्लेखनीय है कि बुमराह और संजना ने मार्च, 2021 में शादी की थी। उनका मिलन एक गोपनीय मामला था, जिसमें गोवा की सुरम्य सेटिंग में एक निजी समारोह आयोजित किया गया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा या हार्दिक पंड्या और नतासा स्टेनकोविक जैसी अपने कुछ साथी हस्तियों के विपरीत, इस जोड़े ने अपने रोमांटिक रिश्ते को कुशलतापूर्वक छुपाया था। शादी से पहले बहुत कम लोग उनकी प्रेम कहानी के बारे में जानते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular