hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने दिया इस्तीफा, लगातार चुनावी हार की जिम्मेदारी ली
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने दिया इस्तीफा, लगातार चुनावी हार की जिम्मेदारी ली
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिहिन्दी

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने दिया इस्तीफा, लगातार चुनावी हार की जिम्मेदारी ली

Revoi Editor
Last updated: September 7, 2025 8:04 pm
Revoi Editor
Published: September 7, 2025
Share
SHARE

टोक्यो, 7 सितम्बर। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने पूर्व घोषणा के अनुरूप रविवार को पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि हाल के लगातार चुनावी हार की जिम्मेदारी लेते हुए वह पद छोड़ रहे हैं। 68 वर्षीय इशिबा ने टेलीविजन पर प्रसारित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैंने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैंने महासचिव मोरियामा से कहा है कि वे अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू करें।’

पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के कारण पद छोड़ने का निर्णय

उल्लेखनीय है कि शिगेरु इशिबा ने पिछले वर्ष अक्टूबर में प्रधानमंत्री पद संभाला था। तब से वह इस्तीफे की मांगों का सामना कर रहे थे, लेकिन अब पार्टी के भीतर दबाव बढ़ने के कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि उनका इस्तीफा जापान को राजनीतिक खालीपन में डाल सकता है जबकि देश अमेरिकी टैरिफ, बढ़ती महंगाई, चावल नीति सुधार और क्षेत्रीय तनाव जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है।

ऊपरी सदन के चुनावों में एलडीपी-कोमेटो गठबंधन की करारी हार हुई थी

यह फैसला हाल ही में हुए ऊपरी सदन (Upper House) के चुनावों में एलडीपी-कोमेटो गठबंधन की करारी हार के बाद आया है। इन चुनावों में गठबंधन को बहुमत गंवाना पड़ा, जिसे जापान टाइम्स ने बड़ी राजनीतिक हार बताया है। इससे पहले इशिबा ने शुक्रवार को कहा था कि वह आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज लागू करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का दबाव लगातार बढ़ता गया। उनका कहना था कि यदि इशिबा नेतृत्व चुनाव से पहले नहीं हटते तो पार्टी में और गहरी फूट पड़ सकती है।

इशिबा ने भावुक होते हुए कहा, ‘जापान ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और अध्यक्ष ने कार्यकारी आदेश पर दस्तखत कर दिए हैं। हमने एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। अब मैं यह जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपना चाहता हूं।’

एलडीपी अब आपातकालीन नेतृत्व चुनाव कराएगी। संभावित उत्तराधिकारियों में पार्टी की वरिष्ठ नेता साने ताकाइची शामिल हैं, जो बैंक ऑफ जापान की ब्याज दर बढ़ाने की नीति की आलोचक रही हैं। वहीं, कृषि मंत्री और जापानी राजनीति में तेजी से उभर रहे सितारे शिंजिरो कोइजुमी भी प्रमुख दावेदारों में हैं। गौरतलब है कि पिछले साल एलडीपी के अध्यक्ष पद के रन-ऑफ में इशिबा ने ताकाइची को मामूली अंतर से हराया था।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप : न्यूजीलैंड की बड़ी जीत में ग्लेन फिलिप्स का शतकीय प्रहार, श्रीलंका की उम्मीदें क्षीण
उत्तर प्रदेश: गिरफ्तार तीनों आतंकियों का मुंबई कनेक्शन तलाश रही यूपी एटीएस
सरकार ने संसद में दी जानकारी – 5 वर्षों में IIT व IIM सरीखे प्रमुख शिक्षण संस्थानों में 55 छात्रों ने की आत्महत्या
बर्मिंघम टेस्ट : बेयरस्टो के शतक से इंग्लैंड ने बचाया फॉलोआन, भारत को पहली पारी में 132 रनों की बढ़त
क्या ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में साजिशों की तैयारी हुई : विष्णुदत्त शर्मा
TAGGED:Japan's Prime Minister resignsShigeru IshibaShigeru Ishiba resigns
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?