बॉलीवुड : जाह्नवी कपूर ने कोविड से उबरने के बाद खुद को पूल में किया चिल, शेयर की बोल्ड फोटो

मुंबई, 19 जनवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने कोविड महामारी से उबरने के बाद खुद को तरणताल में चिल किया है। इस क्रम में उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हैं।

फोटो में जाह्नवी फ्लोरल स्विमवियर पहने पूल में चिल करती हुई नजर आ रही हैं। अपने बोल्ड अवतार से फैंस को दीवाना बना देने वालीं जाह्नवी कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अर्काडिया – फाइंडिंग माई वे बैक टू या।’

गौरतलब है कि जाह्नवी कपूर इस महीने की शुरुआत में कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी। फिलहाल अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बोनी कपूर और दिवंगत फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की पुत्री जाह्नवी जल्द ही ‘दोस्ताना’ 2 और ‘गुड लक जेरी जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने 2018 की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular