hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का भाजपा के साथ गबठबंधन से इनकार, विधानसभा चुनाव में उतारे अपने उम्मीदवार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का भाजपा के साथ गबठबंधन से इनकार, विधानसभा चुनाव में उतारे अपने उम्मीदवार
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी का भाजपा के साथ गबठबंधन से इनकार, विधानसभा चुनाव में उतारे अपने उम्मीदवार

Revoi Editor
Last updated: August 21, 2024 4:55 pm
Revoi Editor
Published: August 21, 2024
Share
SHARE

श्रीनगर, 21 अगस्त। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (JKAP) ने राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। हालांकि अपनी पार्टी ने कांग्रेस के साथ भी गठबंधन नहीं किया और 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर दी। दिलचस्प यह है कि अपनी पार्टी को अब तक भाजपा की टीम ‘बी’ के नाम से जाना जाता था। लेकिन ऐन चुनाव के वक्त ने अपनी पार्टी ने कुछ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए हर सीट पर बहुकोणीय मुकाबले का आगाज कर दिया।

सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JKAP

JKAP के पूर्व विधायक और मंत्री अशरफ मीर ने कहा, ‘हम भाजपा या कांग्रेस के किसी भी गुट से गठबंधन नहीं करेंगे। हम सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। हमें बहुमत मिलने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि इससे पहले अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष जफर इकबाल मन्हास ने अपने बेटे के साथ मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा भी अकेले दम लड़ेगी चुनाव, कुछ सीटों पर उतारेगी निर्दलीय

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी साफ कर दिया है कि वह केंद्र शासित प्रदेश में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करेगी। इस बीच कांग्रेस ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं और उसने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, उसने कहा है कि गठबंधन के मापदंड लोकसभा चुनाव से अलग होंगे।

JKAP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की पहली सूची

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में दक्षिण कश्मीर के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी संसदीय अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर मीर ने पहली सूची जारी करने पर खुशी का भी इजहार किया। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत किया है, उनके नाम पर पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने अपनी मंजूरी दे दी है।

जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के जिन नेताओं को प्रत्याशी बनाया गया है, उनमें पहलगाम से रफी अहमद मीर, अनंतनाग से हिलाल अहमद शाह, बिजबेहरा से तारीक शाह वीरी, डीएच पोरा से अब्दुल माजिद पद्दार, देवसर से रियाज अहमत भट्ट, जैनापोरा से एडवोकेट गौहर हसन वानी, पंपोर से मीर अल्ताफ और शोपियां से एडवोकेट ओवैस खान के नाम शामिल हैं।

18 सितम्बर को पहले चरण में 24 सीटों पर होनी है वोटिंग

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितम्बर को पहले चरण में जिन 24 सीटों पर वोटिंग होनी है, उनमें से 16 सीटें कश्मीर घाटी और आठ सीटें जम्मू इलाके की हैं। पहले चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरे जा सकते हैं। वहीं, संभावना है कि एक दो दिनों में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दें।

You Might Also Like

मायावती का भाजपा सरकार पर हमला – बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को कोसते हैं लोग
महंगाई से राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम हुए कम, जानिए- यूपी के इन जिलों में क्या है कीमत
Sambhal violence: आज संभल जाएगा सपा का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, लखनऊ में पुलिस का कड़ा पहरा
विश्व कप क्रिकेट : पाकिस्तान ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, रिजवान-शफीक के तूफानी प्रहारों से श्रीलंकाई ध्वस्त
तुर्की में भीषण हादसा : कोयला खदान में हुआ धमाका, 25 कर्मियों की मौत, दर्जनों लोग फंसे
TAGGED:Jammu Kashmir Apni PartyJammu Kashmir assembly electionsJKAP refuses alliance with BJP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?