hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जयराम रमेश बोले – भारत जोड़ो यात्रा से नए अवतार में कहीं ज्यादा आक्रामक होगी कांग्रेस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > जयराम रमेश बोले – भारत जोड़ो यात्रा से नए अवतार में कहीं ज्यादा आक्रामक होगी कांग्रेस
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

जयराम रमेश बोले – भारत जोड़ो यात्रा से नए अवतार में कहीं ज्यादा आक्रामक होगी कांग्रेस

Vinayak Barot
Last updated: September 8, 2022 4:49 pm
Vinayak Barot
Published: September 8, 2022
Share
SHARE

कन्याकुमारी, 8 सितम्बर। कांग्रेस को अपनी भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी उम्मीदें हैं और उसे लगता है कि इससे वह नई मजबूती के साथ उभरेगी। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को कहा कि अब पार्टी पहले से ज्यादा आक्रामक होगी। इससे मित्र दल एवं विपक्षी दल उसे हल्के में नहीं ले सकेंगे।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस यात्रा को लेकर जिस तरह से हमले कर रही है, उससे स्पष्ट है कि सत्ताधारी दल परेशान है। उन्होंने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को कांग्रेस के लिए संजीवनी करार देते हुए कहा कि यह पार्टी को मजबूती देगी और उसमें नई जान फूंकेगी।

137 वर्षों के इतिहास में कांग्रेस का कई बार कायाकल्प हुआ है

जयराम रमेश ने कहा कि 137 वर्षों के इतिहास में कांग्रेस का कई बार कायाकल्प हुआ है। उन्होंने कहा ‘अब इस यात्रा से नया अवतार होगा। कांग्रेस पहले से अधिक आक्रामक और सक्रिय होगी जिसे हमारे मित्र और राजनीतिक विरोधी हल्के में नहीं ले सकेंगे।’

कांग्रेस सत्ता में भले न हो, लेकिन वह हर मोहल्ले, कस्बे और गांव में मौजूद

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है और वह सत्ता में भले न हो, लेकिन वह हर मोहल्ले, कस्बे और गांव में मौजूद है। यात्रा के संबंध में भाजपा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, ‘भाजपा जिस तरह से हमले कर रही है उससे साबित होता है कि वह बहुत परेशान है।’

गौरतलब है कि बुधवार को राहुल गांधी ने यहां ‘विवेकानंद पॉलिटेक्निक’ से 118 अन्य ‘भारत यात्रियों’ और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत की। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया है, जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की औपचारिक शुरुआत की थी और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक लिखित संदेश के माध्यम से कहा था कि यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है तथा यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल : मुख्यमंत्री ममता के छोटे भाई का कोरोना से निधन, राज्य में 16 से 30 मई तक लॉकडाउन की घोषणा
TMC की स्थापना दिवस पर ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘बुरी ताकतों’’ का विरोध करने की अपील
मुख्यमंत्री योगी पर अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- सांड भी लाल रंग देखकर भड़कता है
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ धनबाद से फिर से शुरू, कहा – मोहब्बत की दुकान खोलती है कांग्रेस पार्टी
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस : आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल से रिहा, पिता शाहरुख के साथ घर लौटे
TAGGED:Bharat Jodo YatraCongress General Secretaryjairam rameshNew Avatar of Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?